DC vs CSK: आईपीएल 2024 (IPL 2024) में अबतक हमें कई शानदार मुकाबले देखने को मिले हैं। आईपीएल 2024 (IPL 2024) में कुल 13 मुकाबले खेले जा चुकें हैं। बता दें कि, आईपीएल के 17वें सीजन का 13वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (DC vs CSK) के बीच खेला गया।
जिसमें दिल्ली ने चेन्नई के सामने 192 रनों का लक्ष्य रखा और सीएसके महज 171 रन ही बना पाई और 20 रनों से मुकाबला हार गई। बता दें कि, दिल्ली की यह इस सीजन पहली जीत है। वहीं, आज हम बात करंगे की आईपीएल 2024 में 13 मैच खेले जाने के बाद किस खिलाड़ी के पास ऑरेंज और पर्पल कैप है।
विराट कोहली के पास है ऑरेंज कैप

बता दें कि, आईपीएल 2024 में आरसीबी टीम के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। जिसके चलते अभी उनके पास ऑरेंज कैप है। कोहली ने अबतक खेले गए 3 मैचों की 3 पारियों में 2 अर्धशतक की मदद से 181 रन बनाए हैं। कोहली अबतक इस सीजन 90 की औसत और 141 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं।
After 1️⃣3️⃣ Matches, Virat Kohli leads the Orange Cap race with 181 runs 👏
Does your favourite player feature in this list? 🤔#TATAIPL pic.twitter.com/VLh8XRQMRB
— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2024
इस 2 करोड़ी खिलाड़ी के पास है पर्पल कैप
जबकि बात करें, अगर पर्पल कैप की तो यह अभी चेन्नई सुपर किंग्स टीम के तेज गेंदबाज मुस्ताफ़िज़ुर रहमान के पास है। अबतक मुस्ताफ़िज़ुर रहमान ने 3 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 15.14 की औसत से गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट झटके हैं और अबतक इस सीजन उनका बेस्ट बोलिंग 29 रन देकर 4 विकेट है। रहमान ने दिल्ली के खिलाफ भी 1 विकेट झटके और उन्होंने डेविड वार्नर को आउट किया। आईपीएल 2024 में सीएसके मुस्ताफ़िज़ुर रहमान को 2 करोड़ रुपए दे रही है।
The race in 🔛
Mustafizur Rahman is the leading wicket taker with 7 wickets 😎
Which bowler will win this season’s Purple Cap? 🤔#TATAIPL pic.twitter.com/fllEYuo9rK
— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2024
यह खिलाड़ी भी बने हैं रेस में
आईपीएल 2024 (IPL 2024) में ऑरेंज कैप (Orange Cap) की रेस में विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ टॉप 5 में हेनरिक क्लासेन, शिखर धवन, डेविड वार्नर और साई सुदर्शन भी हैं। क्लासेन अबतक 3 मैचों में 167 रन बना चुकें हैं।
वहीं, धवन 137, वार्नर 130 और साई सुदर्शन 127 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं। जबकि पर्पल कैप की रेस में मोहित शर्मा बने हुए हैं और 3 मैचों में 6 विकेट झटक चुकें हैं। जबकि इसके अलावा खलील अहमद, हर्षित राणा और मतिशा पथिराना भी रेस में बने हुए हैं।
यहां देखें लिस्ट:
ऑरेंज कैप

पर्पल कैप

List source- Cricbuzz