VIDEO: Rinku Singh was seen selling Dahi Vada in the streets, selling plays for Rs 20 each in torn clothes

बहुत ही कम समय में फिनिशर का टैग अपने नाम करने वाले भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को अपना दिवाना बना लिया है। हर कोई उनके छक्के मारने की काबिलियत की तारीफ करते नहीं थकता है। उन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर टी20 विश्व कप की टीम में लगभग अपना स्थान पक्का कर लिया है।

रिंकू सिंह (Rinku Singh) अभी रणजी ट्रॉफी खेलने में व्यस्य हैं। इस समय रिंकू सिंह से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल उनके शक्ल से मिलता जुलता एक व्यक्ति सड़कों पर दही वड़ा बेचता हुआ नज़र आ रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद  फैंस जमकर मजे ले रहे हैं। फैंस वीडियो को शेयर करने के साथ कमेंट भी कर रहे हैं।

Advertisment
Advertisment

 रिंकू सिंह का हमशक्ल बेच रहा दही वड़ा

VIDEO: सड़कों पर दही वड़ा बेचते नजर आए रिंकू सिंह, फटे-पुराने कपड़ों में 20-20 रुपये की बेच रहे प्लेट 1

वायरल हो रहे वीडियो में जो शख्स दही वड़ा बेच रहा है दरअसल वो रिंकू सिंह नहीं बल्कि उनका हमशक्ल है। वीडियो में दिख रहा शख्स कुछ-कुछ रिंकू सिंह की तरह लग रहा है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस उस शख्स को रिंकू सिंह बता रहा है। कमेंट सेक्शन में एक फैन ने लिखा है कि रिंकू सिंह का भाई टिंकू सिंह। एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि मीशो से  ऑर्डर किया गया रिंकू सिंह। इसके अलावा भी फैंस ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं.

View this post on Instagram

 

A post shared by Umesh Thakur (@umeshthakur08)

बच्चों के लिए बनवा रहे हॉस्टल

रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने अपने शानदार खेल प्रदर्शन के दम पर बहुत जल्दी ही टीम इंडिया तक का सफर तय कर लिया है। रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने अपनी इस जर्नी में काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना किया है, लेकिन अब सफल होने के बाद से रिंकू सिंह अलीगढ़ में गरीब बच्चों के लिए हॉस्टल बनवा रहे हैं। जिसमें 15 गरीब क्रिकेटरों के लिए फ्री में हर तरह की सुविधा दी जाएगी। रिंकू सिंह के इस कार्य के बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी सराहना की जा रही है। फैंस रिंकू सिंह से अन्य क्रिकेटरों को सीखने की सलाह दे रहे हैं।

रिंकू सिंह का अंतरराष्ट्रीय करियर

रिंकू सिंह ने जब से टीम इंडिया के लिए खेलना शुरू किया है तब से कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने अबतक टीम इंडिया के लिए खेले गए 15 मैचों की 11 पारियों में 356 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 89 का रहा है। वहीं स्ट्राइक रेट की बात करें तो इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 176 का रहा है। जिसमें उनके नाम 2 अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। वहीं रिंकू ने वनडे में अबतक 2 मुकबले खेले हैं जिसमें 55 रन बनाए हैं।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ेंःराजकोट टेस्ट के लिए भारत-इंग्लैंड दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन घोषित, रोहित-स्टोक्स ने इन 11 खिलाड़ियों को दिया मौका