अफ्रीका दौरे से पहले विजय हज़ारे में जमकर गरज रहा विराट का बल्ला, 43 गेंदों में ठोक दिए 186 रन 1

Virat: भारत इन दिनों भारत में विजय हजारे ट्रॉफी भी खेले जा रही है जिसमें एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहा है। विजय हजारे ट्रॉफी को 50 ओवर की रणजी ट्रॉफी भी कहा जाता है लिस्ट क्रिकेट में भारत में ही टूर्नामेंट सबसे बड़ा माना जाता है।  यहां जो खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करते हैं।  उनकी दावेदारी टीम इंडिया के लिए पक्की हो जाती है।

इसीलिए इस टूर्नामेंट में हर खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करके चयनकर्ताओं की नजरों में आना चाहता है।  विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड के विराट सिंह ने अपने बल्ले से खूब कमाल करके दिखाया है।  विराट सिंह का प्रदर्शन कुछ-कुछ रिंकू सिंह जैसा चल रहा है। अगर ऐसे ही वह प्रदर्शन करते रहे तो जल्द ही भारतीय टीम में सिलेक्शन के लिए दरवाजे खटखटा सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

Virat ने 6 मुकाबलों में 70 की औसत से ठोके 352 रन

अफ्रीका दौरे से पहले विजय हज़ारे में जमकर गरज रहा विराट का बल्ला, 43 गेंदों में ठोक दिए 186 रन 2

झारखंड की ओर से खेलने वाले विराट सिंह (Virat Singh) ने विजय हजारे ट्रॉफी में इस साल बेहद शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है उन्होंने अब तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं जिनमें 70.40 की शानदार औसत और 100.57 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 352 रन बनाए हैं।

इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में विराट सिंह छठवें पायदान पर हैं। फिलहाल वह रजत पाटीदार (Rajat Patidar) और दीपक हुडा (Deepak Hooda) जैसे बल्लेबाजों से भी ऊपर हैं।  आक्रामक शैली में बल्लेबाजी करने वाले विराट सिंह ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।

146 रन सिर्फ 43 गेंदों पर बनाए

विराट सिंह ने 352 रनों में से 146 रन तो चौकों और छक्कों की मदद से बॉउन्ड्री जड़ते हुए ही बना लिए। उन्होंने उन्होंने 36 चौकों की मदद से 104 रन बनाए तो वहीं 7 छक्कों की बदौलत 42 रन। इस तरह विजय हज़ारे ट्रॉफी में वो बॉउन्ड्री से 146 रन बना चुके हैं।

Advertisment
Advertisment

IPL मे संराइजर्स की ओर से खेलते हैं Virat

22 साल के बाएं हाथ के शानदार बल्लेबाज विराट सिंह को आईपीएल में साल 2020 में सनराइजर्स हैदराबाद में 1.9 करोड़ की राशि में खरीदा था।  तब से लेकर अब तक वह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा हैं।  आईपीएल 2024 में वो सनराइजर्स की ओर से खेलते नजर आएंगे।

Also Read: कोई विदेशी नहीं, बल्कि ये अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बनने जा रहा IPL 2024 का सबसे महंगा खिलाड़ी, सभी 10 टीमों की हैं नजर

Neelesh Ojha

Failed cricketer turned writer.