Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav : IPL 2024 की नीलामी के बाद जब यह खबर आई थी कि, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा को को हटाते हुए उनकी जगह पर हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान नियुक्त किया है। तभी से टीम के सभी खिलाड़ियों के बीच मनमुटाव चल रहा है और कई खिलाड़ी को हार्दिक पंड्या की कप्तानी में खेलने को भी इच्छुक नहीं हैं।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की उपलब्धता के ऊपर तो पहले से ही सवालिया निशान हैं लेकिन अब एक और खिलाड़ी के अनुपलब्ध होने की खबर आ रही है। कहा जा रहा है कि, मैनेजमेंट ने भी अब इस खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के ऊपर विचार कर लिया है।

Advertisment
Advertisment

IPL 2024 से पहले बाहर हुए Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

पिछले कुछ सालों से मुंबई इंडियंस के लिए टॉप परफ़ॉर्मर रहे सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के बारे में कहा जा रहा था कि, आगामी समय में ये मुंबई की टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। मगर जब हार्दिक को मैनेजमेंट ने टीम की कप्तानी सौंपी तो फिर इन्होंने सोशल मीडिया पर अपना रोष व्यक्त किया था।

इसी को ध्यान में रखते हुए ही कहा जा रहा है कि, सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) IPL 2024 से पहले बाहर हो सकते हैं। हालांकि इसके लिए हार्दिक पंड्या की कप्तानी नहीं बल्कि उनकी एंकल इंजरी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। एक्सपर्ट्स की मानें तो सूर्यकुमार जल्द ही मुंबई की टीम के साथ जुडते हुए दिखाई दे सकते हैं।

विष्णु विनोद कर सकते हैं Suryakumar Yadav को रिप्लेस

अगर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) आईपीएल एक शुरुआती कुछ मैचों में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए दिखाई नहीं दे सकते हैं तो फिर इनकी जगह पर मैनेजमेंट युवा बल्लेबाज़ विष्णु विनोद (VIshnu Vinod) को मौका देने के ऊपर विचार कर सकती है। विष्णु विनोद ने इससे पहले आईपीएल 2023 में भी मुंबई की टीम के लिए शानदार खेल दिखाया है और कई मैच तो इन्होंने अकेले ही अपने दम पर जिताया है।

Suryakumar Yadav के आईपीएल में आकड़े

अगर बात करें मुंबई इंडियंस के बेहतरीन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के आईपीएल में आकड़ों की तो इन्होंने अपने पूरे ही करियर में शानदार खेल दिखाया है। सूर्यकुमार यादव ने अपने करियर में खेले गए 139 मैचों में 32.17 की औसत और 143.32 के खतरनाक स्ट्राइक रेट से 3249 रन बनाए हैं और इस दौरान इनके बल्ले से 1 शतकीय और 21 अर्धशतकीय पारियां निकली हैं

Advertisment
Advertisment

इसे भी पढ़ें – CSK के CEO का बड़ा ऐलान, बताया कौन बनेगा एमएस धोनी की जगह अब चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...