wanindu hasaranga can become the most expensive player in ipl 2024 auction

IPL 2024: भारत के सबसे बड़े क्रिकेट त्यौहार यानी आईपीएल का आयोजन होने में अब ज्यादा दिनों का समय नहीं बचा हुआ है, जिस वजह से 19 दिसंबर को इसका ऑक्शन होना है। जिसके लिए सभी आईपीएल टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। साथ ही सभी फैंस भी अपना अनुमान लगाने लगे हैं कि किस खिलाड़ी पर सबसे महंगी बोली लगेगी। तो आइए हम आपको बताते हैं कि आखिर वो खिलाड़ी कौन है जिसपर आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) के दौरान पैसों की बारिश होते दिखाई देने वाली है।

इस देश के खिलाड़ी पर लगेगी IPL 2024 ऑक्शन में सबसे ऊँची बोली!

wanindu hasaranga can become the most expensive player in ipl 2024 auction

Advertisment
Advertisment

दरअसल, आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) का आयोजन 19 दिसंबर को दुबई में होना जा रहा है, जिसके लिए सभी आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने तैयारी शुरू कर दी है। सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी लिस्ट तैयार कर ली है, जिस लिस्ट में उन्होंने तमाम ऐसे खिलाड़ियों को जगह दी है। जिनपर उनकी फ्रेंचाइजी बोली लगाने वाली है। इस दौरान जिस खिलाड़ी कि बोली सबसे ऊँची लगेगी वह कोई ऑस्ट्रलियाई या भारतीय नहीं बल्कि श्रीलंकाई है।

भारत-ऑस्ट्रेलिया नहीं बल्कि श्रीलंका का ये खिलाड़ी मारेगा बाजी!

बता दें कि आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) के लिए कुल 1166 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर किया था, जिसमें से 333 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जिनमें ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड, पैट कमिंस, भारत के शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव और भी कई खिलाड़ी शामिल हैं। मगर उन सभी 333 खिलाड़ियों में जिस खिलाड़ी की बोली सबसे ऊँची लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं। वह श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) हैं, जिन्होंने हाल ही में खेली गई लंका प्रीमियर लीग में काफी दमदार गेंदबाजी की थी।

वानिंदु हसरंगा हो सकते हैं सबसे महंगे खिलाड़ी

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के बेहरतीन स्पिनर्स में शुमार वानिंदु हसरंगा आईपीएल 2023 तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा थे। मगर अब उन्हें आरसीबी ने रिलीज कर दिया है। जिस वजह से वह आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) का हिस्सा होंगे। ऐसे में उनके हालिया प्रदर्शन को देखते हुए उनपर करोड़ो की बोली लगना तय है।

हसरंगा में हाल ही में खेले गए लंका प्रीमियर लीग के दौरान काफी शानदार गेंदबाजी की थी। साथ ही जरूरत पड़ने पर उन्होंने अपने दमदार बल्लेबाजी के दम पर टीम को मैच जीताया था। जिसके चलते उनका आईपीएल 2024 (IPL 2024) में सबसे मंहगा बिकना तय माना जा रहा है। हालांकि इस ऑक्शन में कई ऐसे भी खिलाड़ी शुमार हैं, जो उनसे आगे भी निकल सकते हैं। जिस वजह से किसी भी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: जिस दिन रोहित शर्मा से कप्तानी छीनेगी BCCI, उस दिन अर्जुन तेंदुलकर के दोस्त की चमकेगी किस्मत, टीम इंडिया में होगी वापसी