World Cup : आज वर्ल्ड कप 2023 का 22वा मुकाबला भारत के दो पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करके 282 रन बनाए और जिसके जवाब में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के द्वारा सेट किए 283 रन के टारगेट को 49 ओवर में अपने नाम कर किया और वर्ल्ड कप 2023 में अपनी दूसरी जीत अर्जित की।
लेकिन मुकाबला जीतने के तुरंत बाद अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमत शाह मैदान पर रोते हुए दिखाई दिए और दूसरी तरफ पाकिस्तान ने डग आउट में सभी लोग चुप दिखाई दिए। मैच खत्म होने के बाद की यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर काफी देर से वायरल हो रही है।
अफगानिस्तान की जीत पर रहमत शाह के आंखो में आंसू
वर्ल्ड कप 2023 में आज अफगानिस्तान ने अपना दूसरा मुकाबला जीता है। इससे पहले उन्होंने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इंग्लैंड की टीम को एकतरफा मुकाबला हार प्रदान की थी। जिसके बाद आज हुए वर्ल्ड कप मुकाबले में अफगानिस्तान ने वनडे क्रिकेट में पहली बार पाकिस्तान को मात दी। जिसके चलते जब अफगानिस्तान के कप्तान शाहिदी ने शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर विनिंग शॉट खेला और उसके जब उन्होंने नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े रहमत शाह को गले लगाया तो रहमत शाह के आंखो में आंसू दिखाई दिए। अफगानिस्तान टीम के जश्न की यह वीडियो बीते कुछ पलों से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
अफगानिस्तान ने भी रेल दिया पाकिस्तान को।😂
आ गया ना स्वाद @shoaib100mph
अफगानिस्तान को कमजोर बता रहे थे। तुम्हारे बॉलिंग अटैक की धज्जियाँ उड़ा दी #PAKvsAFG #WorldCup2023 pic.twitter.com/M9sxLbUbYX
— Ashish Kaushik.🇮🇳 (@AshishK_IND) October 23, 2023
वर्ल्ड कप में अपने आप को अफगानिस्तान ने रखा है जिंदा
आज से पहले हुए 4 मुकाबलों में से 1 मुकाबला जीतकर पॉइंट्स टेबल में अफगानिस्तान नीचे के पायदान पर मौजूद थी। अगर अफगानिस्तान को आज के मुकाबले में भी हार का सामना करना पड़ता तो ऐसे में अफगानिस्तान के लिए वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल स्टेज के लिए क्वालीफाई करने की राह मुश्किल हो सकती थी लेकिन आज पाकिस्तान के खिलाफ अपना वर्ल्ड कप मुकाबला जीतकर अफगानिस्तान भी अब सेमीफाइनल की रेस में बरकरार है।
30 अक्टूबर को श्रीलंका से होगा अगर वर्ल्ड कप मुकाबला
आज अपना मुकाबला जीतने के बाद अफगानिस्तान को अपना अगला वर्ल्ड कप मुकाबला श्रीलंका के साथ 30 अक्टूबर को पुणे में खेलना है। आज पाकिस्तान को हराने के बाद इस मुकाबले में फैवरेट के तौर अफगानिस्तान की होगी और अगर अफगानिस्तान इस मुकाबले में जीत हासिल कर लेती है तो अफगानिस्तान आसानी से वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल की रेस में बनकर रह सकती है।
यह भी पढ़ें-‘गया लंबर 1 बल्लेबाज…’, शतक से चूके बाबर आज़म, तो भारतीय फैंस ने खूब उड़ाया मजाक, मीम्स बनाकर किया ट्रोल