Why did Rohit Sharma not leave MI despite being removed from the captaincy revealed

Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस ने भले ही पांच आईपीएल खिताब जीते हों, मगर पिछले कुछ सीजन से वह फिसड्डी साबित होती आई है। ऐसे में उन्होंने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाकर आत्मघाती फैसला लिया है। गौरतलब है कि इस क्रिकेटर ने अपनी कप्तानी में मुंबई को 5 दफा चैंपियन बनाया है। हार्दिक पांड्या के हाथों में टीम की कमान सौंपने के बाद सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आ रही थी कि रोहित इस टीम का साथ छोड़ देंगे। हालांकि उन्होंने ऐसा नहीं किया, जिसके पीछे की बड़ी वजह का अब खुलासा हुआ है।

Rohit Sharma को कप्तानी से हटाकर MI ने की बड़ी गलती

Hardik Pandya Rohit Sharma
Hardik Pandya Rohit Sharma

जिस कप्तान ने पांच खिताब जिताए, उसे हटाने में मुंबई इंडियंस ने पांच मिनट की भी देर नहीं लगाई। दरअसल हम रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को उनके पद से हटाने की बात कर रहे हैं। उनके स्थान पर मुंबई की टीम ने हार्दिक पांड्या के हाथों में टीम की कमान सौंप दी। भले ही उन्होंने अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को 2022 आईपीएल में खिताब जिताया था, मगर MI खेमे में से 11 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनना उनके सामने पहली चुनौती होगी। उस लिहाज में मुंबई के फैंस को अपनी टीम से छठे खिताब की अपेक्षा रखना हास्यास्पद हो सकता है।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर की जीवनी, उम्र, पत्नी, नेटवर्थ, रिकॉर्ड्स, फैमली और करियर से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां

इस वजह से Rohit Sharma ने नहीं छोड़ा MI का साथ

जब मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था, तब सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें आ रही थी कि रोहित इस टीम का साथ छोड़ देंगे। दरअसल उनके साथ इस फ्रेंचाइजी ने जिस तरह का व्यवहार किया, उसके बाद लोग यह कयास लगा रहे थे कि रोहित किसी और टीम का रुख कर सकते हैं। हालांकि ऐसा हुआ नहीं और वह आईपीएल 2024 में इस टीम से खेलेंगे। दरअसल उन्होंने MI के साथ तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। जिसके तहत वह 17वें संस्करण तक टीम को नहीं छोड़ सकते हैं।

बल्लेबाजी में दमखम दिखाएंगे Rohit Sharma

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाए जाने को लेकर मुंबई इंडियंस के हेड कोच मार्क बाउचर का कहना था कि फ्रेंचाइजी ने भविष्य को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया है। साथ ही उन्होंने बताया कि टीम चाहती है कि रोहित अपना पूरा फोकस अपनी बल्लेबाजी पर करें। गौरतलब है कि पिछले एक दो सीजन से वह अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। ऐसे में कप्तानी का बोझ हटने के बाद रोहित खुलकर बैटिंग कर पाएंगे।

अगले साल छोड़ सकते हैं इस टीम का साथ

साल 2025 में आईपीएल के 17वें संस्करण को लेकर मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाना है। इसमें हर एक खिलाड़ी पर बोली लगेगी। साथ ही टीमें कुछ खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। ऐसे में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मुंबई इंडियंस का साथ छोड़कर नीलामी में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।

Advertisment
Advertisment

 

यह भी पढ़ें: रिटायर हो चुका ये खिलाड़ी फिर से कर सकता है IPL में एंट्री, चोटिल हुए रॉबिन मिंज की जगह हो सकते हैं गुजरात टाइटंस में शामिल