Posted inIndian Premier League (IPL)

बिग ब्रेकिंग: अब इस देश में होगा IPL 2025, इतने तारीख से हो जायेगा फिर से शुरू

Big Breaking: Now IPL 2025 will be held in this country, it will start again from this date

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग का सीजन 18 यानी आईपीएल 2025 (IPL 2025) अब तक काफी ज्यादा एक्साइटेड रहा था। सभी लोग इसके फाइनल का बेसब्री से वेट कर रहे थे। लेकिन अब अचानक इसे सस्पेंड करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। हाल ही में एक खबर आई है कि इस बार का यह टूर्नामेंट सस्पेंड हो जाएगा और इसके बाद इसका आयोजन किसी अन्य देश में होगा। तो आइए जानते हैं कि आईपीएल 2025 (IPL 2025) कब और कहां खेला जा सकता है।

सस्पेंड होने जा रहा है IPL 2025

दरअसल, बीते कुछ दिनों से भारत और पाकिस्तान के बीच जंग की स्थिति बनी हुई है। बीते दिन 8 मई को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला जा रहा था। यह मैच सुरक्षा के कारणों की वजह से बीच में ही रोक दिया गया था और अब इसी कड़ी में एक खबर सामने आई है, जिसके अनुसार आईपीएल 2025 (IPL 2025) रद्द होने जा रहा है।

भारत के जानें-मानें खेल पत्रकार विक्रांत गुप्ता ने कुछ समय पहले ही एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि आईपीएल स्थगित किया जाएगा। यानी आईपीएल के बाकि बचे मैच अब नहीं हो सकेंगे।

इस वजह से लिया जा सकता है फैसला

दरअसल, आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है और आईपीएल में देश-विदेश के सबसे नामचीन खिलाड़ी खेलते हैं। इन सभी की सुरक्षा भारत का दायित्व है। इसी वजह से खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह टूर्नामेंट यहीं पर रोका जा सकता है हालांकि इसके बाकि बचे मैच साउथ अफ्रीका में हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बिग ब्रेकिंग: IPL 2025 हुआ रद्द, इस वजह से बीच टूर्नामेंट BCCI ने लिया फैसला

इस जगह पर खेला जाएगा IPL 2025

IPL 2025

मालूम हो कि अभी भारत-पाकिस्तान के बीच कब तक ऐसे हालत रहेंगे इसकी कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल कुछ समय के लिए इसे स्थगित कर सकती है। अगर सब कुछ सही हो जाता है, तो कुछ समय बाद वापस से इसे शुरू किया जा सकता है। लेकिन अगर इसमें समय लगेगा तो इसके बाकि बचे मैच साउथ अफ्रीका में हो सकते हैं।

नवंबर में फिर शुरू हो सकता है आईपीएल 2025

ज्ञात हो कि इसी साल सितम्बर के महीने में एशिया कप होने वाला है। ऐसे में आईपीएल 2025 (IPL 2025) को नवंबर के महीने में साउथ अफ्रीका में कराया जा सकता है। चूंकि अगले साल भारत में टी20 वर्ल्ड कप भी है। ऐसे में अगर उस समय भारत में आईपीएल होगा तो टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों में देरी हो सकती है।

हालांकि अभी जब तक आधिकारिक तौर पर इन सभी चीजों का ऐलान नहीं कर दिया जाता किसी भी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। लेकिन इतना जरूर तय है भारत-पाकिस्तान के बीच आने वाले कुछ समय में हालात काफी खराब होने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: रणजी खेलने लायक नहीं है ये खिलाड़ी, लेकिन IPL में खराब प्रदर्शन के बाद अब कोच गंभीर लेकर जा रहे इंग्लैंड

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!