Posted inIndian Premier League (IPL)

मंदिर में ‘हनुमान चालीसा’, ऑक्शन और खुद की भविष्यवाणी … Praful Hinge की कहानी फिल्मी से कम नहीं

‘Hanuman Chalisa’ in the temple, an auction, and his own prophecy… Praful Hinge’s story is nothing short of cinematic.

Praful Hinge: आईपीएल 2026 के मैच नंबर 21 में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच टक्कर देखने को मिली। इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद ने 57 रनों से जीत दर्ज की और राजस्थान रॉयल्स के विजय रथ को रोका।

एसआरएच की जीत के हीरो बने प्रफुल्ल हिंगे (Praful Hinge) और सौरभ साकिब हुसैन। इन दोनों युवा खिलाड़ियों ने अपना आईपीएल डेब्यू किया और डेब्यू में ही चार-चार विकेट लेकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में लिखवा लिया। साकिब और प्रफुल्ल दोनों की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है और अपने इस आर्टिकल के जरिए हम प्रफुल्ल की कहानी बताने जा रहे हैं। इसके बाद हम अगले आर्टिकल में साकिब हुसैन के बारे में भी बात करेंगे।

कौन है Praful Hinge?

Who is Praful Hinge?
Who is Praful Hinge?

13 अप्रैल की रात के बाद से हर किसी के जुबान पर सिर्फ और सिर्फ एक ही नाम है हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर प्रफुल्ल हिंगे हैं कौन, जिसने अपने आईपीएल डेब्यू पर राजस्थान रॉयल्स जैसी खतरनाक टीम के सामने गेंद से आतंक मचा दिया और पहले ही मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड भी जीत लिया।

बता दें कि प्रफुल्ल हिंगे (Praful Hinge) का जन्म जनवरी 18, 2002 में विदर्भ के नागपुर में हुआ था और नागपुर में जन्मे इस खिलाड़ी की मौजूदा उम्र 24 साल है। प्रफुल्ल हिंगे विधर्व के लिए फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। वहीं वो विदर्भ अंडर-19 टीम के लिए भी खेलते दिखाई दिए हैं।

पहले ही मैच में लिए थे 4 विकेट

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 217 रनों के टारगेट को डिफेंड करते हुए प्रफुल्ल हिंगे ने दूसरी ही ही गेंद पर टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक मौजूदा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दिया। वैभव सूर्यवंशी बिना खाता खोले गोल्डन डक पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। हिंगे ने तुरंत बाद ध्रुव जुरेल और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस को भी पवेलियन चलता कर दिया।

एक ही ओवर में उन्होंने तीन विकेट लेने के बाद राजस्थान रॉयल्स के खेमे में हड़कंप मचा दिया। आने वाले बल्लेबाजों ने पारी को संभालने की कोशिश की /लेकिन ऐसा हो नहीं सका, क्योंकि दूसरे छोर से साकिब हुसैन ने अपनी गेंद से कहर ढा दिया।

साकिब हुसैन ने भी चार विकेट लिए और प्रफुल्ल हिंगे (Praful Hinge) को भी 4 सफलताएं मिली। प्रफुल्ल ने अपना चौथा विकेट इसके कप्तान रियान पराग का लिया। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने शुरुआती ओवर में ही लगातार विकेट चटका कर आरआर को मैच में पीछे धकेल दिया और एट लास्ट 159 रन पर ऑल आउट कर। अपनी टीम को 57 रनों के बड़े अंतर से जीत दिलाई।

यह भी पढ़ें: SRH vs RR मैच के बाद IPL 2026 Points Table में हुई उथल-पुथल, हार से राजस्थान को भारी नुकसान, हैदराबाद की बड़ी छलांग

ड्रीम डेब्यू को किया था मेनिफेस्ट

पहले मैच में चार विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड जीतने के बाद प्रफुल्ल हिंगे (Praful Hinge) से जब पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने बीते साल ही कहीं किसी जगह लिख कर रख दिया था कि जब वह डेब्यू करेंगे तो 4 या 5 विकेट जरूर लेंगे। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अपने सभी दोस्तों को बता कर रखा था कि वो वैभव सूर्यवंशी को आउट करेंगे और उन्होंने वैसा करके भी दिखाया।

प्रफुल्ल हिंगे (Praful Hinge) को आईपीएल 2026 ऑक्शन के दौरान एसआरएच ने 30 लाख रुपये की बोली लगाकर अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था और जब बोली लगाई जा रही थी वो मंदिर में थे और भगवान से प्रार्थना कर रहे थे कि उन्हें एक उन्हें खेलने का मौका मिले, ताकि वह अपनी काबिलियत दुनिया भर के सामने ला सके।

FAQs

प्रफुल्ल हिंगे का जन्म कब हुआ था?
जनवरी 18, 2002 में विदर्भ के नागपुर में

प्रफुल्ल हिंगे कहां के रहने वाले हैं?

विदर्भ (नागपुर)

यह भी पढ़ें:SRH vs RR मैच में प्रफुल हिंगे ने रचा इतिहास, हार के बावजूद राजस्थान का बड़ा कारनामा; मुकाबले में बने 20 रिकॉर्ड

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!