IPL 2026 Points Table: 4 मई, रविवार को आईपीएल 2026 के डबल हेडर में पंजाब किंग्स-गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद व कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया। दोनों ही टीमों के बीच हुआ मुकाबला काफी ज्यादा बेहतरीन रहा और अंतिम ओवरों तक गया।
इस दौरान फैंस का भरपूर मनोरंजन हुआ। लेकिन GT vs PBKS मैच GT ने वहीं SRH vs KKR मैच में KKR ने जीत दर्ज की। इस मैचों की समाप्ति के साथ ही अंक तालिका भी बदल चुकी है। तो आइए एक बार आईपीएल 2026 की अपडेटेड अंक तालिका पर नजर डाल लेते हैं और जान लेते हैं कि अब के अनुसार कौनसी टीमें प्लेऑफ में जा सकती हैं और किनका सफर खत्म होने जा रहा है।
GT और KKR की जीत से बदल गई IPL 2026 Points Table

बता दें कि आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस इस समय 12 अंक के साथ अंक तालिका पांचवें पायदान पर है। जबकि सात अंक के साथ KKR अंक तालिका में नवे पायदान पर है। रविवार, डबल हेडर मुकाबले से पहले भी दोनों टीमें इसी पायदान पर थी। लेकिन अंक कम थे और अब अंक बढ़ने की वजह से इन टीमों का समीकरण बदल चुका है।
ये टीमें कर सकती हैं क्वालीफाई
इस समय आईपीएल 2026 के अंक तालिका में पंजाब किंग्स 13 अंक के साथ अंक तालिका में टॉप पर है। जबकि आरसीबी, एसआरएच, आरआर और जीटी 12 अंकों के साथ अंक तालिका में क्रमशः दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें पायदान पर है। प्लेऑफ में केवल 4 टीमें ही क्वालीफाई कर सकती हैं और यह 4 टीमें इन्हीं में से होने वाली है। हालांकि अभी दूसरी टीमों के पास भी चांस है। लेकिन इन टीमों के आसार सबसे अधिक हैं।
यह भी पढ़ें: Mumbai Indians के लिए अभी भी खुला है प्लेऑफ़ का दरवाजा! टॉप-4 में एंट्री संभव, ये है पूरा कैलकुलेशन
इन टीमों का बाहर होना तय
बता दें कि अंक तालिका में इस समय चेन्नई सुपर किंग्स 8 अंक के साथ छठे, दिल्ली कैपिटल्स भी 8 अंक के साथ सातवें, KKR 7 अंक के साथ आठवें, मुंबई चार अंक के साथ नवें और LSG चार अंक के साथ ही दसवें पायदान पर है।
मुंबई इंडियंस तो अब ऑफीशियली प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है और बाकि बॉटम की टीम भी जिस तरह का प्रदर्शन कर रही है। उसके अनुसार इनका कमबैक कर पाना लगभग-लगभग मुश्किल है। अगर यह टीमें यहां से अपने सभी मैचों में जीत दर्ज करती हैं, तभी यह प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं वरना उनके रास्ते लगभग बंद हो चुके हैं।
PBKS – 13 points
RCB – 12 points
SRH – 12 points
RR – 12 points
GT – 12 pointsIPL 2026 points table is turning into absolute chaos… the heat is unreal 🥶🔥 pic.twitter.com/JGvM6iPKdD
— Gencric (@SinghNiranjan2) May 3, 2026
FAQs
GT vs PBKS मैच कौन जीता?
आईपीएल 2026 फाइनल कब है?
यह भी पढ़ें: पंजाब को हराकर गुजरात टाइटंस ने रचा इतिहास, GT vs PBKS मैच में ओवरऑल बने 20 से ज्यादा रिकॉर्ड