GT vs PBKS: इस आईपीएल सीजन श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स काफी गजब के लय में दिखाई दे रही थी और एक के बाद एक टीमों को मात देते हुए प्लेऑफ की ओर कदम बढ़ा रही थी।
लेकिन अब इसे नजर लग चुकी है और यह टीम लगातार दो मैचों में हार गई। पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए मुकाबले में इसे चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा है और इस हार के कारण बने वाशिंगटन सुंदर और जैसन होल्डर। तो आइए इस मैच और पंजाब किंग्स के प्रदर्शन पर एक नजर डाल लेते हैं।
पंजाब किंग्स को मिली लगातार दूसरी हार

बता दें कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स लगातार एक के बाद एक टीमों को मात देते हुए आगे बढ़ रही थी और ऐसा लग रहा था कि यह टीम इतिहास रचेगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं और इसे लगातार दो हार झेलनी पड़ी है।
28 अप्रैल को इसे पहले राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ और अब 3 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन इस टीम ने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें से 6 में उसे जीत और दो में हार मिली है। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है। इस समय 13 अंक के साथ यह टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर है।
PBKS ने बनाए 163 रन
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में जब टॉस उछाला गया तो वो गिरा शुभमन गिल के पक्ष में और गिल ने बिना किसी देरी पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो कि उनके लिए सही भी साबित हुआ। गुजरात के गेंदबाजों ने काफी दमदार शुरुआत करी और विरोधी टीम ने महज 47 के स्कोर पर अपने पांच विकेट गंवा दिए।
हालांकि फिर सूर्यांश शेडगे और मार्कस स्टोइनिस ने बेहतरीन अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को मुश्किल से बाहर निकाला और अंतत यह टीम 9 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाने में सफल रही। इस दौरान सूर्यांश ने 29 गेंद में तीन चौके और 5 छक्के की मदद से 57 रन बनाए। स्टोइनिस 31 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाने में कामयाब रहे। कप्तान अय्यर ने 19, मार्को यान्सन ने 20 रन की पारी खेली।
GT की टीम की ओर से जेसन होल्डर ने चार ओवर के स्पेल में 24 रन देखकर चार विकेट लिए। उनके अलावा मोहम्मद सिराज और कागिसो रबाडा भी दो-दो विकेट लेने में कामयाब रहे। राशिद खान को भी एक सफलता मिली।
यह भी पढ़ें: बीच सड़क पर अपनी पत्नी को डांटते नजर आए David Miller, वाइफ पर क्रिकेटर के गुस्से का VIDEO वायरल
रन चेस में GT ने दिखाया धैर्य
164 रनों का टारगेट कुछ बड़ा नहीं था और न ही इस टीम ने कोई हड़बड़ी दिखाई। पिच के हाल को समझते हुए इस टीम ने सधी हुई शुरुआत करी और सूझबूझ भरी बल्लेबाजी के बलबूते 19.5 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस दौरान वाशिंगटन सुंदर ने 23 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 40 रन की पारी खेली।
साईं सुदर्शन 41 गेंद में 57 रन बनाने में सफल रहे। शुभमन गिल फ्लॉप हुए और सिर्फ 5 दिन पर आउट हो गए। इस दौरान जोस बटलर 26 रन बनाने में कामयाब रहे। पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह और विजय कुमार वैशाख ने दो-दो सफलता अर्जित की। वहीं मार्कस स्टोइनिस और मार्को यान्सन एक-एक विकेट हासिल करने में कामयाब रहे।
FAQs
GT vs PBKS मैच कौन जीता?
PBKS में आईपीएल 2026 में कितने मैच जीते हैं?
यह भी पढ़ें: Mumbai Indians के लिए अभी भी खुला है प्लेऑफ़ का दरवाजा! टॉप-4 में एंट्री संभव, ये है पूरा कैलकुलेशन