Posted inIndian Premier League (IPL)

अब साउथ अफ्रीका में होगा IPL 2025, शाम 7.30 से नहीं बल्कि इतने बजे से शुरू होंगे मैच

IPL 2025

IPL 2025: भारत पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ जा रहा है। भारत पाकिस्तान के आतंकि ठिकानो को नष्ट करने में जुटा है तो साथ ही पाक के नापाक इरादे भी नाकाम कर रहा है। भारत पाक के कारण भारत में चल रहे आईपीएल पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

दरअसल संभावना जताई जा रही है कि भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ रही युद्ध संभावना के बीच आईपीएल साउथ अफ्रीका शिफ्ट हो सकता है जिसके बाद IPL 2025 शाम 7:30 बजे नहीं बल्कि इतने बजे खेला जाएगा। 

अब साउथ अफ्रीका में होगा IPL 2025!

IPL 2025

मौजूदा समय में भारत और पाकिस्तान के बीच हालात कुछ ठीक नहीं है। दोनो देशो के बीच युद्ध जैसे आसार देखने को मिल रहे हैं। 22 अप्रैल को हुए कश्मीर में हुए पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने आंतवादियों को सबको सिखाने के लिए ‘Operation Sindoor’ चलाया।

उसके बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं और भारत के सीमावर्ती इलाकों के आम नागरिकों को अपना शिकार बनाकर उन पर गोली बारी की। उसके बाद से दोनो देशो के  बीच के जंग जैसे हालाद दिख रहे हैं। जिस कारण कल धर्मशाला में हो रहे दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के मैच को भी बीच में ही रोक दिया गया। अब खबर आ रही है आईपीएल अभी के लिए स्थगित कर दिया गया है और बाद में इसका आयोजन साउथ अफ्रीका में किया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें: IPL 2025 की नई डेट का हुआ ऐलान, BCCI ने टीम इंडिया के मैचों को कैंसिल कर दी ये विंडो

शाम 7.30 से नहीं बल्कि इतने बजे से शुरू होंगे मैच

फिलहाल के लिए IPL 2025 को स्थगित कर दिया गया है। अगर स्थिती सामान्य नहीं होती है तो रिपोर्ट्स के अनुसार टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका शिफ्ट किया जा सकता है। तो फिर मैच वहां के समय के अनुसार आयोजित होंगे। यहां पर फैंस 7:30 से मैच का लुत्फ उठाते थे, लेकिन अगर अफ्रीका में मैच होता है तो ऐसा नहीं होगा। 

वहां के समयानुसार मैच लगभग शाम के 5:30 बजे शुरु होगा जोकि भारत के समयानुसार रात के 9:00 बजे है। तो फैंस को मैच शाम 7:30 की बजाए रात के 9:00 देखने को मिल सकता है। बता दें हम यह समय हाल ही में हुए साउथ अफ्रीका टी20 लीग के समय के अनुसार बता रहे हैं। 

एशिया कप हुआ रद्द! 

बता दें अब इसी बीच खबर आ रही है कि एशिया कप 2025 को भी रद्द हो सकता है। दरअसल प्रख्यात पत्रकार विक्रांत गुप्ता ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि एशिया कप इस साल रद्द हो सकता है। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे इस तनाव के एशिया कप का होना मुश्किल है। यह टूर्नामेंट इस साल सितंबर में होना था।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय आर्मी के सपोर्ट में आई Rohit Sharma की पत्नी, पोस्ट कर दुश्मन देश को दिया मुंहतोड़ जवाब

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!