Posted inIndian Premier League (IPL)

Harbhajan Singh के घर के बाहर विरोध, AAP कार्यकर्ताओं ने लिखा ‘गद्दार’, बढ़ाई गई सुरक्षा

Protest Outside Harbhajan Singh's House: AAP Workers Write 'Traitor'; Security Beefed Up

Harbhajan Singh, BJP: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह अब तक आम आदमी पार्टी का हिस्सा थे। लेकिन अब अचानक उन्होंने उसे छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है, जिसके वजह से उनके घर के बाहर भारी विद्रोह हो रहा है और लोग उनके घर के आगे गद्दार लिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उन्हें गद्दार कहा जा रहा है।

आम आदमी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए Harbhajan Singh

Harbhajan Singh leaves Aam Aadmi Party to join BJP.
Harbhajan Singh leaves Aam Aadmi Party to join BJP.

बता दें कि शुक्रवार, 24 अप्रैल को हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) समेत आम आदमी पार्टी के पांच राज्यसभा सांसदों ने आम आदमी पार्टी को छोड़ बीजेपी से हाथ मिला लिया। इनमें राघव चड्ढा और संदीप पाठक जैसे बड़े नेता शामिल रहे और अचानक इन लोगों के पार्टी छोड़ने से पार्टी के कार्यकर्ता काफी ज्यादा भड़क गए। इसके बाद उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

हरभजन सिंह के घर के आगे लिख दिया गद्दार

बता दें कि 25 अप्रैल 2026 को हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) के जालंधर स्थित आवास के बाहर काफी भारी विद्रोह हुआ। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके घर की दीवारों पर काले स्प्रे से गद्दार लिख दिया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस वहीं मौजूद रही। लेकिन पुलिस भी कार्यकर्ताओं को नहीं रोक पाई और वो लगातार नारेबाजी करते रहे और उनके घर के दीवार पर गद्दार लिखते रहे।

यह भी पढ़ें: राहुल के 152 भी गए बेकार, प्रभसिमरन और अय्यर ने दिलाई DC vs PBKS मैच में पंजाब को जीत

क्रिकेट करियर रहा है काफी दमदार

हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) भारत के नामी खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उन्होंने 1998 में भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा और तब से 2016 तक खेलते नजर आए। उन्होंने इस बीच 367 मैचों की 444 पारियों में 711 विकेट चटकाए। उन्होंने टेस्ट में 417, वनडे में 269 और टी20 में 25 बार अपनी टीम को खुश होने का मौका दिया।

उन्होंने सदी के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों और टीमों के सामने गेंदबाजी की और अपना लोहा मनवाया। उन्होंने न सिर्फ गेंद बल्कि बल्ले से भी टीम की जीत में अहम योगदान दिया। उनके नाम ओवरऑल इंटरनेशनल क्रिकेट में दो शतक और 9 अर्धशतक के साथ 3569 रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

FAQs

हरभजन सिंह किस पार्टी में हैं?
BJP
हरभजन सिंह की उम्र कितनी है?
45 साल

यह भी पढ़ें: बिहारी बॉयज का चला जादू, वैभव का शतक-ईशान का अर्धशतक, RR vs SRH मैच में बने 25 से ज्यादा बड़े रिकार्ड्स

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!