DC vs PBKS: दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया मुकाबला आईपीएल इतिहास के सबसे रोमांचकारी मैचों में से एक बना। इस दौरान डीसी की ओर से केएल राहुल ने नाबाद 152 रन की पारी खेली। लेकिन उनके सामने प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने अपने अर्धशतक से ही गेम पलट दिया और पंजाब किंग्स को ऐतिहासिक जीत दिलाई। तो आइए इस मैच के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।
केएल राहुल के बदौलत DC ने बनाए 264 रन
अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में जब टॉस उछाला गया तो वो अक्षर पटेल के पक्ष में गिरा और अक्षर पटेल ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया। डीसी ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 264 रन बना डाले। इस दौरान केएल राहुल ने नाबाद 67 गेंद में 172 रन की पारी खेली। उन्होंने 16 चौके और 9 छक्के जड़े। वहीं नितीश राणा ने 44 गेंदों में 11 चौके और 4 छक्कों की मदद से 91 रनों की दमदार पारी खेली।
दोनों ही बल्लेबाजों के बेहतरीन पारी की बदौलत दिल्ली में एक विशालकाय लक्ष्य खड़ा किया और जीत के सपने देखने लग गई। इस दौरान विरोधी टीम के लिए अर्शदीप सिंह और जेवियर बार्टलेट एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहे।
यह भी पढ़ें: LSG vs KKR, Match Prediction: पिच-स्कोर-लाइव स्ट्रीम-प्लेइंग-XI से विनर तक, जानें मैच का पूरा प्रेडिक्शन
6 विकेट से पंजाब किंग्स ने जीता मैच

श्रेयस अय्यर की टीम पंजाब किंग्स ने 265 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए इतिहास रच दिया। ओपनिंग पर उतरे प्रियांश आर्या ने 17 गेंद में 43 रन बनाए। वहीं प्रभसिमरन सिंह ने 26 गेंद में 76 रनों की पारी खेली। श्रेयस अय्यर ने भी नाबाद 26 गेंदों में 71 रन बना डाले। नेहाल वढेरा ने 25 और शशांक सिंह ने 19 रन की पारी खेली और यह टीम 18.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 265 रन बनाकर छह विकट से मैच जीत गई। दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुलदीप यादव ने दो विकेट चटकाए। जबकि विपराज निगम और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली।
कर दिया IPL इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज़
यह रन चेस सिर्फ आज के मैच का नहीं बल्कि आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा रन चेस रहा। आज से पहले किसी भी टीम ने 265 रनों का टारगेट चेस नहीं किया था। लेकिन पंजाब किंग्स ने ऐसा करके रिकॉर्ड बुक में अपना नाम टॉप पर दर्ज कर लिया।
बता दें कि पंजाब किंग्स वही टीम है, जो कि इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर है। इस टीम ने साल 2024 आईपीएल में KKR के खिलाफ 262 रन बनाकर इतिहास रचा था। इस लिस्ट में 247 रन के साथ SRH तीसरे जबकि 228 के साथ RCB चौथे स्थान पर है। अब देखना होगा कि आने वाले टाइम में कौनसी टीम इस रिकार्ड को तोड़ पाएगी या फिर यह रिकॉर्ड सालों साल ऐसा ही बना रहेगा।
- 265: PBKS बनाम DC (2026)
- 262: PBKS बनाम KKR (2024)
- 247: SRH बनाम PBKS (2025)
- 228: RCB बनाम LSG (2025)
FAQs
DC vs PBKS मैच किसने जीता?
DC vs PBKS मैच का प्लेयर ऑफ़ द मैच कौन बना?
यह भी पढ़ें: अस्पताल में जिंदगी मौत की जंग लड़ रहे Lungi Ngidi, PBKS के खिलाफ मैच में टूटी गर्दन