Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने निकाली पैट कमिंस की हेकड़ी, जड़ दिया दमदार शतक, कुछ ऐसा रहा मैच RR vs SRH मैच का हाल

15-Year-Old Vaibhav Sooryavanshi Takes Pat Cummins Down a Peg, Slams a Powerful Century—Here Is How the RR vs SRH Match Unfolded.

RR vs SRH, Vaibhav Sooryavanshi: सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा मुकाबला अब समाप्त हो चुका है। इस मुकाबले को एसआरएच की फ्रेंचाइजी ने 5 विकेट से जीत लिया है। लेकिन इस दौरान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। तो आइए वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी और इस मैच के बारे में विस्तार से चर्चा कर लेते हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने उड़ाए सभी के होश

RR vs SRH, Vaibhav Sooryavanshi
RR vs SRH, Vaibhav Sooryavanshi

एसआरएच के खिलाफ हुए लास्ट मैच में वैभव सूर्यवंशी खाता तक नहीं खोल पाए थे। लेकिन इस बार उन्होंने सबके होश फाख्ता कर दिए। वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग के लिए आए और अपने आईपीएल करियर का दूसरा शतक जड़ दिया। उन्होंने 37 गेंद में 103 रन की ऐतिहासिक पारी खेली। उनके बल्ले से पांच चौके और 12 छक्के आए। उनका स्ट्राइक रेट 278.38 का रहा। उनकी पारी देख विरोधी टीम के कप्तान पैट कमिंस भी भौंचक्के रह गए।

पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने बनाए 228 रन

सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले रियान पराग की टीम राजस्थान रॉयल्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। यह टीम बैटिंग फर्स्ट में निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाने में कामयाब रही।

इस दौरान यशस्वी जायसवाल सिर्फ 10 रन पर आउट हो गए। लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले का दम दिखाया और 103 रन की ऐतिहासिक पारी खेल डाली। उनके अलावा ध्रुव जुरेल ने 35 गेंद में 51 रन और डोनोवन फरेरा ने 16 गेंद में 33 रन बनाए। एसआरएच की ओर से ईशान मलिंगा दो विकेट जबकि प्रफुल्ल हिंजे, पैट कमिंस, साकिब हुसैन और नीतीश कुमार रेड्डी एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहे।

यह भी पढ़ें: LSG vs KKR, Match Prediction: पिच-स्कोर-लाइव स्ट्रीम-प्लेइंग-XI से विनर तक, जानें मैच का पूरा प्रेडिक्शन

रन चेस में चमकी सनराइजर्स हैदराबाद

229 रनों के विशालकाय टारगेट का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने काफी बेहतरीन शुरुआत की। इस टीम के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड तो सिर्फ 4 रन पर आउट हो गए। लेकिन अभिषेक शर्मा ने 29 गेंद में 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 57 रन की पारी खेली। वहीं ईशान किशन 31 गेंद में 11 चौके और 3 छक्कों की मदद से 74 रन बनाकर टीम के लिए जीत की राह आसान की।

हेनरिक क्लासेन ने इस बीच 29 और नीतीश कुमार रेड्डी ने 18 गेंद में 36 रन की पारी खेल टीम को जीत के पार पहुंचाया। उन्होंने दो चौके और तीन छक्के जड़े। सलिल अरोड़ा ने तीन गेंद में एक छक्के की मदद से नाबाद 8 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाइजी ने 18.3 ओवर में 229 रन बनाकर 5 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। आरआर की ओर से जोफ्रा आर्चर और बृजेश सिंह ने दो-दो सफलताएं अर्जित की। वहीं डोनोवन फरेरा एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे। इस दौरान रियान पराग ने एक दो नहीं बल्कि पूरे 8 गेंदबाजी विकल्प का इस्तेमाल किया।

FAQs

RR vs SRH मैच किसने जीता?
SRH
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में कितने शतक जड़े हैं?
2 शतक

यह भी पढ़ें: राहुल के 152 भी गए बेकार, प्रभसिमरन और अय्यर ने दिलाई DC vs PBKS मैच में पंजाब को जीत

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!