Posted inIndian Premier League (IPL)

DC vs RCB: कब, कहां और कैसे देखें मैच? पूरी स्ट्रीमिंग जानकारी एक क्लिक में

DC vs RCB: When, Where, and How to Watch the Match? Complete Streaming Information in One Click

DC vs RCB: सुपर शनिवार और रविवार की समाप्ति के बाद आईपीएल 2026 में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला होने जा रहा है। तो आइए इस मुकाबला के बारे में विस्तार से चर्चा कर लेते हैं। इस आर्टिकल में हम इस मैच और इस मैच के लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स पर चर्चा करेंगे।

27 अप्रैल को होने जा रहा है DC vs RCB मैच

The DC vs RCB match is set to take place on April 27.
The DC vs RCB match is set to take place on April 27.

2026 आईपीएल के मैच नंबर 39 में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का यह मैच डीसी के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में होने जा रहा है। दोनों ही टीम इस मैच में जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

हालांकि जीत कौन दर्ज करेगा यह काफी दिलचस्प रहने वाला है, क्योंकि अब तक दोनों टीमों के बीच 34 मुकाबले हुए हैं, जिसमें से 20 में आरसीबी ने जीत दर्ज की है। जबकि डीसी ने 13 में बाजी मारी है। इस दौरान एक मैच बेनतीजा भी रहा है। इस आईपीएल सीजन दोनों टीमों के बीच पहला मैच 18 अप्रैल को हुआ था और इस दौरान दिल्ली ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।

इस समय कुछ ऐसा है दोनों टीमों का हाल

बता दें कि आईपीएल 2026 में दोनों ही टीमों की स्थिति काफी अलग-अलग है। आरसीबी 7 में से अपने 5 मैच जीत चुकी है और सिर्फ दो में उसे हार मिली है। वो इस समय 10 अंक के साथ अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है। जबकि दिल्ली कैपिटल्स 7 में से 3 मैच ही जीत पाई है और चार में उसे हार झेलनी पड़ी है।

इस वजह से 6 अंक के साथ वो छठे पायदान पर है और अगर उसे एक और मैच में हार मिलेगी तो वो और नीचे खिसक आएगी। जबकि एक और जीत के साथ आरसीबी का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना और मजबूत हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: शनिवार डबल हेडर रहा रोमांच से भरपूर, PBKS-SRH ने किया टॉप, बॉटम में पहुंची ये टीमें

यहां देखें DC vs RCB मैच

अरुण जेटली स्टेडियम में होने जा रहे इस एपिक दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (DC vs RCB) मैच का लाइव टेलीकास्ट जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स के जरिए देखा जा सकता है। फैंस स्टार स्पोर्ट्स के चैनल के जरिए टीवी पर मैच का मजा ले सकते हैं। वहीं मोबाइल और डिजिटल यूजर्स जिओ हॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट के जरिए मैच देख सकते हैं।

टीवी यूजर्स स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल के जरिए अलग-अलग भाषाओं में मैच का मजा ले सकते हैं। जबकि मोबाइल और डिजिटल यूजर्स को सेटिंग में जाकर कमेंट्री बदल के अलग-अलग भाषाओं में मैच देखने का मजा मिल सकता है। मोबाइल यूजर्स 10 से ज्यादा भाषाओं में जिओ हॉटस्टार पर आईपीएल 2026 के लाइव मैचेज का मजा उठा सकते हैं और अपने एक्सपीरियंस को बेहतरीन बना सकते हैं।

FAQs

DC vs RCB मैच कहां देखें?
जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स
DC vs RCB मैच कब होगा?
27 अप्रैल, शाम 7:30 बजे

यह भी पढ़ें: Harbhajan Singh के घर के बाहर विरोध, AAP कार्यकर्ताओं ने लिखा ‘गद्दार’, बढ़ाई गई सुरक्षा

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!