Posted inIndian Premier League (IPL)

गिरी हुई मानसिकता के निकले ये 2 क्रिकेटर, महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाने के चलते हुए गिरफ्तार

These Two Cricketers Exposed for Their Depraved Mindset; Arrested for Filming Obscene Videos of Women

Cricketer: आज के दौर में हम विमेंस इक्वलिटी और न जाने किन-किन चीजों की बात करते हैं। लेकिन समाज की सच्चाई है कि अपराध आज भी कम नहीं हो रहा है और इस डिजिटल युग में अपराधों में और अधिक इजाफा ही देखने को मिल रहा है। हाल ही में एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने क्रिकेट जगत को शर्मसार कर दिया है। क्रिकेट के प्रति लोगों का विश्वास टूट गया है।

महिलाओं का अश्लील वीडियो बना रहे थे Cricketers

Cricketers were filming obscene videos of women.
Cricketers were filming obscene videos of women.

बता दें कि श्रीलंका अंडर-19 टीम के पुरुष क्रिकेटरों को कोलंबो के नाराहेनपिटा स्थित होटल में नहाते हुए लोगों की वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, दोनों खिलाड़ियों को 500,000 श्रीलंकाई क्रोनर (लगभग 1,564 डॉलर) की निजी जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार क्रिकेटरों को इस सप्ताह की शुरुआत में होटल में ठहरी महिलाओं के शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया था। महिलाओं ने बताया कि उनके बाथरूम में नहाते समय मोबाइल फोन से उनकी वीडियो बनाई जा रही थी।

ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए श्रीलंकाई पुलिस ने बताया कि नाराहेनपिटा पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि क्या इनमें से कोई वीडियो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर साझा किया गया है।

25 मई को होगी अगली सुनवाई

जानकारी के अनुसार खिलाड़ियों को सबसे पहले उनकी प्रारंभिक सुनवाई के लिए अलुथकेड मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया था और उनकी अगली सुनवाई के लिए उन्हें 25 मई को कोर्ट में वापस आना होगा।

लेकिन अभी तक श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड यानी एसएलसी ने अपनी ओर से कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई की घोषणा नहीं की है। हालांकि, पिछले 48 घंटों में बोर्ड में काफी उथल-पुथल मची हुई है, जिसमें पूर्व पदाधिकारियों को हटाना और परिवर्तन समिति की नियुक्ति शामिल है।

यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने अभिषेक शर्मा को पछाड़ा, शुभमन गिल ने जड़े एक ओवर में सबसे ज्यादा रन; GT vs RCB मैच में बने 27 रिकॉर्ड

SLC में चल रहा है बदलाव

बताते चलें कि इससे पहले बुधवार को सरकार द्वारा पिछले पदाधिकारियों को हटाने के फैसले के बाद श्रीलंका क्रिकेट (SLC) की देखरेख के लिए गठित एक ‘ट्रांसफॉर्मेशन कमेटी’ में नियुक्त नौ सदस्यों में कुमार संगकारा भी शामिल थे।

29 अप्रैल को, SLC के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया, जिसकी पुष्टि बोर्ड ने एक आधिकारिक बयान में की। SLC की मीडिया रिलीज़ के अनुसार इस फ़ैसले के तहत बोर्ड की पूरी नेतृत्व संरचना, जिसमें पदाधिकारी और कार्यकारी समिति के सदस्य शामिल हैं उन सभी ने अपने पदों से इस्तीफ़ा दे दिया है।

FAQs

श्रीलंका अंडर-19 टीम का कप्तान कौन है?
विमथ दिनसारा

यह भी पढ़ें: GT vs RCB मैच के बाद IPL 2026 Points Table: बेंगलुरु को हार से लगा तगड़ा झटका, गुजरात जीत के बावजूद टॉप-4 से बाहर

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!