रोमन रेंस समेत ये 2 WWE सुपरस्टार्स WrestleMania XL के बाद लंबे ब्रेक पर जा सकते हैं, नंबर-2 बुरी तरह जख्मी 1

WWE WrestleMania XL काफी जबरदस्त रहा। साल के सबसे बड़े मेगा इवेंट में अधिकांश मुकाबलों में चैंपियनशिप डिफेंड हुई। आपको बता दें कि मेनिया 40 में कई दिग्गज सुपरस्टार्स ने भाग लिया था, जिसमें रोमन रेंस, कोडी रोड्स, द रॉक, सैथ रॉलिंस, बियांका ब्लेयर, बैकी लिंच और कई दिग्गज सुपरस्टार्स भी शामिल थे। इसी के साथ जॉन सीना और द अंडरटेकर ने चौंकाने वाली वापसी करते हुए दर्शकों को बड़ा सरप्राइज दिया था। इस आर्टिकल में हम रोमन रेंस समेत 2 सुपरस्टार्स को लेकर जानकारी देंगे जोकि लंबे ब्रेक पर जा सकते हैं।

यह भी पढ़े:WWE WrestleMania 40 में रोमन रेंस ने बनाएं तीन ऐतिहासिक रिकॉर्ड, हल्क होगन को छोड़ा पीछे

Advertisment
Advertisment

ये हैं वो 3 WWE दिग्गज सुपरस्टार्स को मेनिया 40 के बाद ब्रेक पर जा रहे हैं

#3) द मेन के नाम से प्रसिद्ध बैकी लिंच

बैकी लिंच 
बैकी लिंच

WWE Ellimination Chamber मैच की विजेता बैकी लिंच ने मेनिया 40 में वीमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए रिया रिप्ली का सामान किया था। इस मैच में द मेन को क्लियर हार का सामना करना पड़ा था। वो पिछले लंबे समय से इन-रिंग एक्शन में नजर आ रही थी, जिस वजह से वो लंबे ब्रेक पर जा सकती है, क्योंकि बीते स्मैकडाउन या रॉ के जरिए उनकी अनुपस्थिति साफ तौर पर दर्शाती है कि उन्हें आराम चाहिए।

#2) पूर्व WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस 
सैथ रॉलिंस

WWE WrestleMania XL में सैथ रॉलिंस ने ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को डिफेंड किया था। इस मैच में सैथ रॉलिंस को हार का सामना करना पड़ा था। आपको बता दें कि रॉलिंस ने कोडी रोड्स की मदद करने के लिए द शील्ड के थीम सॉन्ग पर एंट्री ली थी। उसी दौरान रोमन रेंस ने उनपर हमला किया था और रिपोट्स में खुलासा किया जा रहा है कि वो इस वक्त काफी जख्मी है। इस वजह से पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन भी ब्रेक पर जा सकते हैं।

#1) पूर्व WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस

रोमन रेंस 
रोमन रेंस

WWE दिग्गज रोमन रेंस के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत मेनिया 40 की नाईट 2 में कोडी रोड्स ने किया। आपको बता दें कि सूत्रों और रिपोर्ट्स में खुलासा किया जा रहा है कि रोमन रेंस लंबे ब्रेक पर जाने वाले हैं। फ़िलहाल पूर्व चैंपियन के द्वारा आधिकारिक रूप से इस चीज को लेकर खुलासा नहीं किया गया है लेकिन हालिया स्मैकडाउन में द ब्लडलाइन की अपियरेंस में रोमन रेंस की अनुपस्थिति बखूबी ब्रेक के संकेत को दर्शाती है।

यह भी पढ़े:  WWE SmackDown, 12 अप्रैल 2024, 2 चीजें जो फैंस को पसंद आई और 2 जो बिल्कुल अच्छी नहीं लगी 

Advertisment
Advertisment