WWE WrestleMania 40 में हार के बावजूद रोमन रेंस ने रचा नया कीर्तिमान, दिग्गज सुपरस्टार हल्क होगन को छोड़ा पीछे 1

Roman Reigns: WWE पूर्व अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) ने  WrestleMania 40 में हार के बावजूद नया कीर्तिमान रच दिया है। आपको बता दें कि हेड ऑफ द टेबल के ऐतिहासिक टाइटल रन की शुरुआत अगस्त 2024 में शुरू हुई थी। इस सफर में रोमन रेंस ने कड़ी चुनौतियों का सामना किया था। उन्होंने WWE के तगड़े सुपरस्टार्स को पराजित करते हुए अपनी चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया था लेकिन मेनिया 40 में कोडी रोड्स ने आखिरकार ट्राइबल चीफ की बादशाहत को खत्म करते हुए स्टोरी को खत्म किया।

आपको बता दें कि WWE दिग्गज रोमन रेंस लंबे समय से प्रोफेशनल रेसलिंग में काम कर रहे हैं और वो जब भी मेन इवेंट में कदम रखते हैं, तो उनके नाम नया कीर्तिमान जुड़ जाता है। उन्होंने डब्लू डब्लू ई के करियर में कई महान उपलब्धियां प्राप्त की हैं, जिसमें से एक मेन इवेंट में सबसे ज्यादा बार हिस्सा लेने वाला कारनामा भी किया है। उन्होंने अभी तक कुल मिलाकर 9 बार रेसलमेनिया में भाग लेकर नया इतिहास रच दिया है। यहां पर रोमन रेंस के रेसलमेनिया की पूरी जर्नी के बारे में बताया गया हैं।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़े: ये हैं वो WWE के पूर्व चैंपियन जो जल्दी वापसी करते हुए मेन रोस्टर में मचाएंगे धमाल, नंबर-1 विरोधियों को मार-मारकर करता है लहूलुहान

ये रहे रोमन रेंस के WrestleMania रिकॉर्ड

आपको बता दें कि रोमन रेंस ने अपनी WWE की जर्नी में कुल मिलाकर अभी तक 12 WrestleMania मेन इवेंट में हिस्सा लिया हैं। उन्हें 9 मैचों में जीत मिली हैं और 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

#) WrestleMania 29 में रोमन रेंस ने द शील्ड के साथ अपना डेब्यू किया था। मेन इवेंट में द शील्ड vs बिग शो, रैंडी ऑर्टन और शेमस के बीच सिक्स मैन टैग टीम मैच हुआ था। उन्होंने WrestleMania (1-0) के डेब्यू में ही पहली जीत दर्ज की थी।

#) WrestleMania 30 में रोमन रेंस ने द शील्ड के साथ मिलकर सिक्स मैन टैग टीम मैच लड़ा था। इसी के साथ WrestleMania (2-0) में दूसरी बार जीत दर्ज की थी।

Advertisment
Advertisment

#) WrestleMania 31 में रोमन रेंस ने WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर का सामना किया था, जिसमें उनको हार मिली थी। इस मैच के दौरान सैथ रॉलिंस ने मनी इन द बैंक (MITB) को दांव पर लगाते हुए रेंस को पिन करते हुए जीत दर्ज की थी। रोमन रेंस की WrestleMania (2-1) में यह पहली हार थी।

#) WrestleMania 32 में रोमन रेंस ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन के लिए ट्रिपल एच का सामान किया था। उन्होंने WrestleMania (3-1) में टाइटल के खिलाफ पहली जीत दर्ज की थी।

#) WreslteMania 33 में रोमन रेंस ने द अंडरटेकर का सामना नो होल्ड्स बेर्रेड मैच के रूप में किया था। इस मैच में रोमन रेंस ने दिग्गज अंडरटेकर को WrestleMania (4-1) शिकस्त दी थी।

#) WrestleMania 34 में रोमन रेंस ने WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच के लिए ब्रॉक लैसनर का सामना किया था। उन्हें WrestleMania (4-2) में दूसरी हार मिली थी।

#) WrestleMania 35 में बिग डॉग ने ड्रू मैकइंटायर का सामना किया था। यह एक सिंगल्स मैच था, जिसमें रोमन रेंस ने WrestleMania (5-2) जीत दर्ज की थी।

#) WrestleMania 37 में हेड ऑफ द टेबल ने अपनी WWE यूनिवर्सल चैंपियनशि को ऐज और डेनियल ब्रायन के खिलाफ मेन इवेंट में डिफेंड किया था। इस मैच में रोमन रेंस ने सफलतापूर्वक WreslteMania (6-2) अपने टाइटल को रिटेन किया था।

#) WrestleMania 38 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच WWE चैंपियनशिप और यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच आयोजित हुआ था। इस मैच में रोमन रेंस ने जीत दर्ज की थी और यह उनकी WreslteMania (7-2) जीत थी।

#) WreslteMania 39 में द ट्राइबल चीफ ने कोडी रोड्स के खिलाफ अपनी WWE अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशि को दांव पर लगाया था। इस मैच में रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ की मदद लेकर सफलतापूर्वक चैंपियनशिप को WreslteMania (8-2) में रिटेन किया था।

#) WrestleMania 40 के नाईट 1 में रोमन रेंस ने द रॉक के साथ टीम बनाकर कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस को शिकस्त दी थी। यह उनकी WreslteMania (9-2) में जीत थी। इसी के साथ रेसलमेनिया 40 के नाईट 2 में रोमन रेंस ने कोडी रोड्स के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप को दांव पर लगाया था, जहां उन्हें हार का सामान किया था। यह WreslteMania में उनकी (9-3) तीसरी हार थी।

WWE दिग्गज रोमन रेंस ने 9 बार मेन इवेंट में हिस्सा लेकर हल्क होगन को छोड़ा पीछे

रोमन रेंस ने हल्क होगन का थोड़ा रिकॉर्ड
रोमन रेंस ने हल्क होगन का थोड़ा रिकॉर्ड

WWE में हल्क होगन को फैंस अच्छे से जानते होंगे। उन्होंने कई महान उपलब्धियां प्राप्त की हैं, जिसमें WrestleMania में सबसे ज्यादा बार हिस्सा लेने का कारनामा किया है। हल्क ने कुल मिलाकर 8 बार मेन इवेंट में भाग लिया था। इसी के साथ रोमन रेंस ने मेनिया 40 की दोनों नाईट्स में हिस्सा लेते हुए हल्क होगन को पीछे छोड़ दिया है। पूर्व अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस ने कुल मिलाकर 9 बार मेन इवेंट में भाग लेकर नया कीर्तिमान रचा।

यह भी पढ़े: 1316 ये वो अकड़ा हैं जो दिग्गज के कीर्तिमान को WWE के इतिहास के पन्नो में हमेशा के लिए सुनहरे अक्षरों में करेगा दर्ज, हल्क होगन के रिकॉर्ड को तोड़ने में रहें असफल