'नियमों का होगा उल्लंघन'- WWE WreslteMania XL में रेफरी से लेकर दिग्गजों की होंगी हालत खराब, द रॉक ने दिए खतरनाक संकेत 1

WrestleMania: WWE दिग्गज द रॉक और रोमन रेंस को बीते Raw एपिसोड के लिए आधिकारिक रूप से टीज किया गया था। द रॉक ने रेड ब्रांड की शुरुआत की और उन्होंने कोडी रोड्स की हालत खराब करने का दावा किया था। कुछ ही समय के पश्चात द ब्लडलाइन की शाही एंट्री होती हैं और वो अपने प्रतिद्वदियों को लेकर निशाना साधते हुए नजर आते हैं।

WWE Raw में द ब्लडलाइन का सैगमेंट चल रहा होता है कि सैथ रॉलिंस दखल देते हैं और वो द रॉक एवं रोमन रेंस से तुरंत सिंगल्स मैच लड़ने की इच्छा जताते हैं। दिग्गजों के द्वारा नकारा जाता है और फिर द ब्लडलाइन सदस्य सोलो सिकोआ के द्वारा चैलेंज को स्वीकार करते हैं। द रॉक ऐलान करते हैं कि यह मैच ब्लडलाइन रूल्स के तरह होगा।

Advertisment
Advertisment

सोलो सिकोआ vs सैथ रॉलिंस के बीच रेड ब्रांड का सबसे आखिरी मुकाबला बुक होता है। मैच की शुरुआत में दोनों दिग्गज एक-दूसरे को जबरदस्त मूव्स लगाते हैं लेकिन आखिरी में सैथ रॉलिंस का पलड़ा भारी नजर आता है। सिकोआ को बचाने के लिए जिमी के द्वारा जबरदस्त एंट्री की जाती हैं लेकिन जे उसो और जिमी उसो में खतरनाक ब्रॉल देखने को मिलता है। द रॉक एरिना से जे उसो को पंच जड़ते हुए एंट्री करते हैं और रिंग में जाकर सैथ रॉलिंस को गुस्से से देखते हैं। अमेरिकन नाईटमेयर का थीम सांग हिट होता है और वो सीधे रिंग में आकर पीपल्स चैंप पर हमला करते हैं। कमेंट्री टेबल पर धराशाई करने का प्लान बनाया जाता है लेकिन रोमन रेंस आकर कोडी और सैथ रॉलिंस को धरासाई कर देते हैं।

यहां पर वीडियो देख सकते हैं:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by WWE (@wwe)

आपको बता दें कि द रॉक ने स्मैकडाउन एपिसोड में भी कोडी रोड्स को मार-मारकर लहूलुहान कर दिया था। उसी प्रकार रेड ब्रांड के एपिसोड में द रॉक ने एक बार फिर कोडी रोड्स को बेल्ट से ध्वस्त किया। उसी बीच रेफरी के द्वारा रिंग से द रॉक को बाहर जाने के लिए आदेश दिया जाता है लेकिन वो रेफरी पर भी हमला कर देते हैं। इस वजह से अंदाजा लगाया जा रहा है कि WWE WrestleMania XL की नाईट 1 में ग्रेट वन रेफरी से लेकर दिग्गज सुपरस्टार्स को धराशाई करेंगे।

WWE WrestleMania XL में “नियमों का होगा उल्लंघन”

WWE WreslteMania XL की नाईट 1 में द रॉक और रोमन रेंस टीम बनाकर कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस का सामना करेंगे। पिछले दो हफ़्तों से ग्रेट वन ने अमेरिकन नाईटमेयर की हालत खराब की हैं। इस वजह से मेन इवेंट में TKO बोर्ड के सदस्य द रॉक सभी निमयों का उल्लंघन करते हुए नजर आएंगे क्योंकि वो जीतने के लिए सभी हदों को लांगने वाले हैं।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़े: WWE WrestleMania XL भाग 2: नाईट 2 में होने वाले सभी मुकाबलों को लेकर भविष्यवाणी, जानिए रोमन रेंस की बादशाहत खत्म होंगी या नहीं