3 बड़े कारण क्यों WWE WrestleMania XL में जे उसो vs जिमी उसो मैच का आयोजन होना चाहिए 1

Jey Uso vs Jimmy Uso: WWE में जे उसो और जिमी उसो दोनों सगे भाई हैं। उन्होंने प्रोफेशनल रेसलिंग में अपना करियर टैग टीम के रूप में शुरू किया था। हालांकि, पिछले कुछ समय से दोनों भाइयों में दुश्मनी देखने को मिल रही हैं, जिस वजह से हाल ही में हुए रेड ब्रांड के शो में जे उसो ने अपने बड़े भाई को ललकारा है और सिंगल्स मैच के लिए चुनौती दी है। इस आर्टिकल में हम 3 बड़े कारण बताएंगे कि क्यों रेसलमेनिया 40 जे उसो और जिमी उसो मैच का आयोजन करना चाहिए।

यह भी पढ़े: WWE इतिहास के सबसे बड़े टैग टीम मैच का हुआ ऐलान, WrestleMania XL की नाईट 1 में यह 4 सुपरस्टार्स मचाएंगे धमाल?

Advertisment
Advertisment

3 बड़े कारण क्यों WWE WrestleMania XL में जे उसो vs जिमी उसो मैच का आयोजन होना चाहिए

3 बड़े कारण क्यों WWE WrestleMania XL में जे उसो vs जिमी उसो मैच का आयोजन होना चाहिए 2

#3) दर्शकों की मांग पर खरे उतर पाएंगे

WWE दुनिया की लोकप्रिय मनोरंजन कंपनी हैं। दर्शकों की मांग को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है। कुछ समय पहले ही रोमन रेंस vs कोडी रोड्स मैच को आधिकारिक रूप से बुक किया गया था। उसी प्रकार से जे उसो को जिमी उसो के द्वारा काफी ज्यादा परेशान किया जा रहा है और दर्शकों की मांग है कि इन दोनों भाइयों को सिंगल्स मैच में बुक करना चाहिए। अगर रेसलमेनिया 40 में कंपनी के द्वारा जे उसो vs जिमी उसो मैच का आयोजन किया जाता है, तो दर्शकों की मांग पर खरे उतर पाएंगे।

#2) ब्लडलाइन को अपनी ताकत बता पाएंगे

WWE में द ब्लडलाइन फैक्शन सबसे शक्तिशाली माना जाता है। मौजूदा समय में द ब्लडलाइन में रोमन रेंस, द रॉक, सोलो सिकोआ, जिमी उसो और पॉल हेमल हैं। जिमी उसो ने कुछ समय पहले द ब्लडलाइन का साथ छोड़ दिया था। अगर जिमी उसो और जे उसो के बीच सिंगल्स मैच का आयोजन होता है, तो यह सुपरस्टार्स अपनी ताकत का प्रदर्शन कर पाएंगे।

#1) जिमी उसो से अपना बदला ले पाएंगे

WWE Raw में जिमी उसो का सैगमेंट देखने को मिला। वो रॉ के जरिए एक नई शुरुआत करना चाहते हैं। उन्होंने ब्लडलाइन और जिमी उसो पर निशाना साधते हुए एक प्रस्ताव रखा। जे ने अपने बड़े भाई को सिंगल्स मैच के लिए चैलेंज किया है। अगर कंपनी के द्वारा रेसलमेनिया में दोनों दिग्गजों के बीच मैच का आयोजन किया जाता है, तो जे उसो अपने भाई की हालत ख़राब करते हुए बदला ले पाएंगे।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़े: WWE Raw में 2 चीजें जो फैंस को पसंद आई और 2 जो बिल्कुल अच्छी नहीं लगी