WWE में लीजेंड Bray Wyatt की 3 यादगार चीजें जिनके बारे में दर्शकों को जरूर जानना चाहिए 1

Bray Wyatt: WWE लीजेंड सुपरस्टार ब्रे वायट (Bray Wyatt) ने कई प्रोफेशनल रेसलिंग कंपनियों में काम किया। वहीं, उन्होंने कई बड़ी-बड़ी उपलब्धियां प्राप्त की हैं और अपने नाम कीर्तिमान स्थापित किए हैं। WWE मेन रोस्टर में वायट फैमिली के लीडर ब्रे वायट ने धमला मचाया है। उन्होंने हील टर्न के रूप में अपने प्रतिद्वंदियों की हालत खराब की है और उनकी एंट्री से मेन इवेंट में चार चांद लगे हैं। तो आइए इस आर्टिकल में हम 3 यादगार चीजों को लेकर बात करेंगे, जिनके बारे में दर्शकों को जरूर जानना चाहिए।

यह भी पढ़े: “WWE से सन्यास लेना होगा”- 14 बार के वर्ल्ड चैंपियन ने अपने रिटायरमेंट पर किया बड़ा खुलासा, जानकर हो जाएंगे हैरान

Advertisment
Advertisment

#3) द वायट फैमिली का द शील्ड के खिलाफ डेब्यू

WWE में द वायट फैमिली के काम से सभी फैंस रूबरू होंगे। उन्होंने बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की हालत खराब की है। ऐसे में द वायट फैमिली ने द शील्ड के खिलाफ Elimination Chamber 2014 में डेब्यू किया था। यह सिक्स मैन टैग टीम मुकाबला हुआ था और इस मैच में वायट,, हार्पर और रोवन ने रेंस, रॉलिंस एवं एम्ब्रोज़ को पराजित किया था। इस वजह से यह चीज अभी तक काफी ज्यादा याद की जाती है।

#2) WrestleMania में जॉन सीना के खिलाफ डेब्यू

WWE में जॉन सीना ने कई बड़ी उपलब्धियां प्राप्त की हैं लेकिन उन्होंने भी शुरुआत में काफी स्ट्रगल किया। आपको बता दें कि ब्रे वायट ने WrestleMania में जॉन सीना के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। यह मुकाबला सुरपराजिंग प्लान किया गया था लेकिन स्टोरीलाइन के नजरिये से दर्शकों ने मैच का आनंद लिया। इस मैच को लोगों के द्वारा अभी तक पसंद किया जाता है क्योंकि इस दौरान ब्रे वायट ने जॉन सीना को को पुश दिया था।

#1) ब्रे वायट की वजह से एलए नाइट आज मेगास्टार है

WWE में आज मेगा स्टार एलए नाइट जो कुछ भी है, उसके पीछे ब्रे वायट का हाथ है। यह एक अजीबों-गरीब बयान लग सकता है लेकिन ब्रे वायट और एलए नाइट के बीच मजेदार केमेस्ट्री देखने को मिली हैं, जिसकी शुरुआत साल 2022 के अंत और 2023 की शुरुआत में हुई थी। 3 बार के वर्ल्ड चैंपियन ब्रे वायट मेगास्टार एलए नाइट के काम से काफी उत्साहित हुए थे और उन्होंने उनके साथ काम करने के फैसला लिया था। इस वजह से मेगास्टार एलए नाइट ने बड़ी उपलब्धि पाई हैं।

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़े: ये हैं वो 3 WWE सुपरस्टार्स जिनको King and Queen of the Ring टूर्नामेंट में अपने प्रतिद्वंदियों के खिलाफ जीत दर्ज करनी चाहिए