Rohit Sharma
Rohit Sharma

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस समय IPL 2024 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रहे हैं और इस सीजन रोहित शर्मा बतौर कप्तान नहीं बल्कि बतौर एक खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे हैं। क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का यह आखिरी सीजन है और इस सत्र के बाद ये किसी दूसरे टीम के साथ जुडते हुए दिखाई दे सकते हैं। इसके साथ ही अब खबर आ रही है LSG के मौजूदा कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) भी आगामी सत्र से टीम का हिस्सा नहीं होंगे और वो भी किसी दूसरी टीम के साथ जुड़ते हुए दिखाई दे सकते हैं।

LSG के कप्तान बन सकते हैं Rohit Sharma

Rohit Sharma

Advertisment
Advertisment

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बारे में कहा जा रहा है कि, IPL के आगामी सत्र में ये LSG की टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। कहा जा रहा है कि, LSG के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) इस सत्र के बाद टीम के साथ नहीं होंगे और इसी वजह से मैनेजमेंट कप्तान के तौर पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर सकती है। रोहित शर्मा बतौर आईपीएल कप्तान बहुत अधिक सफल हुए हैं और कप्तान के तौर पर इन्होंने 5 ट्रॉफी भी अपने नाम की है।

इस टीम के साथ जुड़ सकते हैं KL Rahul

LSG के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) के बारे में कहा जा रहा है कि, बीते दिन हुई बदतमीजी के बाद ये आगामी सत्र में टीम के साथ नहीं रहेंगे और दूसरी टीम के साथ जुडते हुए दिखाई दे सकते हैं। क्रिकेट एक्सपर्ट्स की मानें तो केएल राहुल आगामी सत्र में मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुडते हुए दिखाई दे सकते हैं। केएल राहुल के सबसे करीबी दोस्त हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं और इसी वजह से कयास लगाए जा रहे हैं कि, हार्दिक पंड्या इन्हें हर हाल में अपने स्क्वाड में शामिल करने की कोशिश करेंगे।

इस वजह से LSG छोड़ेंगे KL Rahul

LSG के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) के बारे में कहा जा रहा है कि, ये जल्द ही टीम का साथ छोड़ने वाले हैं। 8 मई को हैदराबाद के खिलाफ मैच में मिली हार के बाद टीम के मालिक संजीव गोएंका अपने गुस्से को काबू नहीं कर पाए और मैदान में आकार उन्होंने टीम के कप्तान की क्लास लगा दी। संजीव गोएंका के इस व्यवहार के बाद उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है और इसी वजह से कहा जा रहा है कि, अब केएल राहुल टीम के साथ नहीं जुड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें – चेन्नई में 4, तो राजस्थान में 3 बड़े बदलाव, प्लेऑफ़ में क्वालीफाई करने के लिए धोनी-संजू ने बनाई घातक प्लेइंग इलेवन

Advertisment
Advertisment

Adarsh Kumar Tiwari

तथाकथित क्रिकेट एक्सपर्ट...