Roman Reigns vs Cody Rhodes: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट WrestleMania XL होने वाला है। इस मेन इवेंट को एक महीने से भी कम का समय बचा हुआ है। कंपनी के द्वारा इवेंट को जोरदार बनाने के लिए जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं। इस वक्त कंपनी के द्वारा मुख्य पांच मुकाबलों का ऐलान कर दिया गया हैं, जिसमें से 4 मुकाबलों में चैंपियनशिप को डिफेंड किया जाएगा। आपको बता दें कि सभी दर्शकों की नजरे अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस vs कोडी रोड्स पर टिकी हुई है। इसी बीच हॉल ऑफ फेमर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि WrestleMania XL की नाईट 2 में यह सुपरस्टार एंट्री करने वाला है।
आपको बता दें कि कुछ समय पहले ही द ब्लडलाइन के साथ द रॉक आधिकारिक रूप से जुड़े थे। वहीं, रेसलमेनिया 39 में रोमन रेंस vs कोडी रोड्स का मैच देखने को मिला था। इस मैच में रोमन रेंस की सहायता करने के लिए सोलो सिकोआ ने खतरनाक अंदाज में एंट्री की थी, जिसका फायदा उठाते हुए रोमन रेंस ने चैंपियनशिप को रिटेन किया था। हालांकि, पिछले कुछ समय से रिपोर्ट्स और इंटरव्यू में खुलासा किया गया था कि WWE के द्वारा रिकिशी के वापसी के प्लान बनाए जा रहे हैं लेकिन उन्होंने ब्लडलाइन में शामिल होने वाले मेंबर का नाम बताया है।
WWE हॉल ऑफ़ फेमर रिकिशी ने पॉडकास्ट के जरिए ब्लडलाइन में शामिल होने वाले नए मेंबर का नाम रिवील किया है। उन्होंने जैकब फाटू का नाम लिया है। आपको बता दें कि जैकब फाटू एक प्रोफेशनल रेसलर रहे हैं और उन्होंने कई प्रोफेशनल रेसलिंग में काम करते हुए बड़ा नाम कमाया है। वो एक अनुभवी दिग्गज सुपरस्टार हैं, जो रेसलमेनिया 40 में होने वाले रोमन रेंस vs कोडी रोड्स मैच में चौंकाने वाली एंट्री करते हुए रोमन रेंस को जीत दिला सकते हैं, क्योंकि हमें अच्छे से खबर हैं कि सोलो सिकोआ ने भी मेन इवेंट में वापसी की थी और वो ब्लडलाइन के हिस्सा बन गए थे। उसी प्रकार जैकब फाटू भी रेसलमेनिया में एंट्री करते हुए द ब्लडलाइन का अहम हिस्सा बन सकते हैं।
आपको बता दें कि जैकब फाटू की वापसी को लेकर आधिकारिक रूप से घोषणा नहीं की गई है। यह एक प्रकार से पॉडकास्ट के जरिए रिकिशी ने जानकारी प्रदान की है। आगामी एपिसोड के जरिए चीजों में काफी खुलासा देखने को मिलेगा। इस बार का रेसलमेनिया काफी भयंकर होने वाला है और चीजों का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल हो गया है।
यह भी पढ़े: WWE SmackDown: 3 बड़ी बातें जो इस हप्ते स्मैकडाउन के जरिए इशारों-इशारों में बताई गई