15000 लोगों के सामने WWE चैंपियन ने की बड़ी गलती, WrestleMania से पूर्व अपने पैरो पर मारी कुल्हाड़ी 1

Seth Rollins: WWE Raw का आयोजन ब्रूक्लिन में हुआ। यह रेसलमेनिया 40 से पूर्व रेड ब्रांड का आखिरी एपिसोड रहा, जिसमें कई जबरदस्त सैगमेंट और धमाकेदार मुकाबलों का आयोजन किया गया था। द ब्लडलाइन का शानदार सैगमेंट चल रहा था। इसी बीच WWE मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन सैथ रॉलिंस का थीम सॉन्ग हिट होता है और वो एरिना में नहीं बल्कि दर्शकों की तरफ दिखाई देते हैं, जिसे देखकर द ब्लडलाइन के सदस्य भी आश्चर्यचकित हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते WWE SmackDown के शो में द रॉक ने कोडी रोड्स की हालत खराब की और ऐसे में अगर मैं रिंग में कदम रखता हुं, तो यह मेरे लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इस वजह से सैथ ने रेसलमेनिया का इंतजार करने के लिए मना करा और उन्होंने फैंस को कहा कि आप सभी WWE Raw इतिहास का सबसे बड़ा मैच देखने के भागीदारी हो। वो द रॉक और रोमन रेंस को सिंगल्स मैच के लिए चैलेंज करते हैं लेकिन दोनों हील सुपरस्टार्स के द्वारा इस चुनौती को नकारा जाता है और पीछे मौजूद सोलो सिकोआ आगे आकर चैलेंज को स्वीकार करते हैं। इसी बीच सोलो सिकोआ vs सैथ रॉलिंस के मैच का ऐलान द ब्लडलाइन रूल्स के साथ होता है।

Advertisment
Advertisment

WWE Raw के इस एपिसोड में कुल मिलाकर 15000 से ज्यादा लोगों की उपस्थिति थी, जिसके चलते रेड ब्रांड ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा। इसी के साथ सैथ रॉलिंस ने हजारों लोगों के सामने बड़ी गलती की क्योंकि वो रेसलमेनिया की नाईट 2 में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को डिफेंड करने वाले हैं और ऐसे में उड़ता हुआ तीर लेना उनके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

WWE Raw का आखिरी मुकाबला सोलो और सैथ के बीच शुरू हुआ। दोनों दिग्गजों ने एक-दूसरे को धराशाई करने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल किया। आपको बता दें कि यह ब्लडलाइन रूल्स मैच था। इस वजह से जिमी उसो ने आकर सैथ रॉलिंस पर हमला किया। वहीं, एरिना से जे उसो की एंट्री होती है और दोनों भाई एक-दूसरे को पंच लगाते हैं। द रॉक जबरदस्त अंदाज में जे उसो को पंच लगाते हुए रिंग की तरफ आते हैं। सैथ रॉलिंस उन्हें देखकर हंसने लग जाते हैं और अमेरिकन नाईटमेयर की चौंकाने वाली एंट्री होती है। दोनों बेबी सुपरस्टार्स रॉक की हालत खराब करने वाले थे कि ट्राइबल चीफ आकर कोडी रोड्स और सैथ रोलिंस को धराशाई करते हैं। सैथ रॉलिंस को रोमन रेंस के द्वारा सुपरमैन पंच लगातार ध्वस्त किया। द ब्लडलाइन सदस्यों ने दोनों की हालत खराब की। ऐसे में मेन इवेंट से पहले सैथ रॉलिंस चोटिल होते हैं, तो उनके भविष्य को लेकर खतरा हो सकता है क्योंकि कुछ समय पहले ही वो इंजरी से रिकवर हुए हैं और ऐसे में उड़ता हुआ तीर लेना एक खतरनाक चीज हुई और हजारों लोगो के सामने अपनी बेइज्जती करवाई।

यह भी पढ़े: WWE Raw:3 बड़ी बातें जो WrestleMania XL से पूर्व इस हप्ते रॉ के जरिए इशारों-इशारों में बताई गई 

Advertisment
Advertisment