Posted inक्रिकेट (Cricket)

10 टेस्ट, 20 वनडे और 23 टी20, IPL 2027 तक टीम इंडिया के व्यस्त कार्यक्रम का हुआ ऐलान

10 टेस्ट, 20 वनडे और 23 टी20, IPL 2027 तक Team India के व्यस्त कार्यक्रम का हुआ ऐलान

Team India busy schedule till IPL 2027: 2026 में इंडियन प्रीमियर लीग का शानदार सीज़न समाप्त हो चुका है, तो अब सारा ध्यान इस बात पर है कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य क्या होगा? हम आगे क्या देखने वाले हैं और भारतीय क्रिकेट टीम को कब मैदान पर वापसी करते हुए देख पाएंगे? टीम का अगला दौरा कैसा होगा, इसकी क्या संभावनाएं हैं?

टीम इंडिया (Team India) कितने टेस्ट मैच, कितने वनडे इंटरनेशनल और कितने टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी? लगभग तीन महीने तक भारत की मेंस क्रिकेट टीम आईपीएल के कारण मैदान से दूर रही लेकिन अब बहुत ही एक्शन पैक सीजन की शुरुआत होने वाली है और आईपीएल 2027 तक शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है।

IPL 2027 तक टीम इंडिया (Team India) को तीनों फॉर्मेट को मिलाकर खेलने हैं कुल 53 मुकाबले

10 टेस्ट, 20 वनडे और 23 टी20, IPL 2027 तक Team India के व्यस्त कार्यक्रम का हुआ ऐलान

जून 2026 से लेकर IPL 2027 के बीच तक भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) 10 टेस्ट मैच, 21 वनडे इंटरनेशनल और 23 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने जा रही है। इस तरह इंडियन प्रीमियर लीग के अगले संस्करण तक टीम इंडिया का शेड्यूल बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। तीनों ही फॉर्मेट में भारत के खिलाड़ी लगातार एक्शन में नजर आएंगे। इस दौरान वेस्टइंडीज, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीमों के साथ-साथ अफगानिस्तान, आयरलैंड और जिम्बाब्वे जैसी टीमों से भी मुकाबले खेले जाएंगे।

आईपीएल 2027 तक टीम इंडिया (Team India) का रोडमैप:

टेस्ट मैच: 10 टेस्ट

वनडे इंटरनेशनल (ODI): 20

टी20 इंटरनेशनल (T20I): 23

कुल अंतरराष्ट्रीय मैच: 53

9 टेस्ट होंगे WTC के लिहाज से सबसे ज्यादा अहम

भारत (Team India) के लिए आगामी 53 मुकाबलों में 10 मैच टेस्ट फॉर्मेट में खेले जाने हैं। इनमें से 9 सबसे ज्यादा अहम होंगे, क्योंकि एक मुकाबला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है। इन 9 टेस्ट में भारत को श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया का सामना करना है। अगर इनमें से 8 टेस्ट में भारत को जीत मिली तो फिर बिना किसी पर निर्भरता के WTC फाइनल का टिकट मिल जाएगा लेकिन हार या ड्रॉ होने से समीकरण मुश्किल हो सकते हैं। इसी वजह से शुभमन गिल चाहेंगे कि उनकी अगुआई में टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन करते हुए डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाए।

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से भारत के सीजन की शुरुआत

टीम इंडिया (Team India) ने 8 मार्च के बाद से कोई भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है, क्योंकि इसके बाद 28 मार्च से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया था, जो 31 मई को समाप्त हुआ। अब 6 जून से भारत की टीम वापसी करेगी, क्योंकि उसे घरेलू सरजमीं पर अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलना है। फिर 13 जून से दोनों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज भी होगी।

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत (Team India) के टेस्ट और वनडे मुकाबलों का शेड्यूल:

एकतरफा टेस्ट मैच – 6 जून से 10 जून, न्यू चंडीगढ़

पहला वनडे – 13 जून, धर्मशाला

दूसरा वनडे – 17 जून, लखनऊ

तीसरा वनडे – 20 जून, चेन्नई

FAQs

टीम इंडिया को IPL 2027 तक कुल कितने मैच खेलने हैं?
53

यह भी पढ़ें: इस खिलाड़ी को मिली टीम इंडिया में जगह, अफगानिस्तान टेस्ट मैच के लिए BCCI ने अचानक बनाया हिस्सा

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!