Star Player Joined Team India Ahead Of Afghanistan Test: आईपीएल 2026 को खत्म हुए दो दिन भी नहीं हुए हैं और अब सभी का ध्यान अफगानिस्तान के भारत दौरे पर शिफ्ट होना शुरू हो गया है। टीम इंडिया को घर पर अफगान टीम की मेजबानी करनी है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट मुकाबला और फिर तीन वनडे मैच खेले जाने हैं। भारत तीन साल बाद अफगानिस्तान की मेजबानी करने जा रहा है। इसी वजह से दोनों टीमों के बीच मुकाबलों को लेकर काफी उत्साह भी है।
अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया (Team India)को सबसे पहले एकमात्र टेस्ट मुकाबला खेलना है, जो 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटर नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लनपुर में खेला जाना है। इस वेन्यू पर पहले कभी टेस्ट नहीं खेला गया है, लेकिन इस बार मेजबानी सौंपी गई है। इस टेस्ट मैच के लिए बीसीसीआई ने पहले ही 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया था लेकिन अब एक और स्टार प्लेयर ने भारतीय टीम को ज्वाइन कर लिया है। इस खिलाड़ी को उस समय न चुने जाने से काफी नाराजगी भी जताई गई थी।
अफगानिस्तान टेस्ट के लिए टीम इंडिया (Team India) को इस खिलाड़ी ने किया ज्वाइन

दरअसल, जब अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति अफगानिस्तान सीरीज के लिए स्क्वाड की घोषणा करने वाली थी, तो माना जा रहा था कि टेस्ट टीम में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को जरूर मौका मिलेगा, जिन्होंने पिछले दो रणजी सीजन को मिलाकर 100 से ज्यादा विकेट अपने नाम किए हैं। हालांकि, जब स्क्वाड का ऐलान हुआ तो उसमें आकिब का नाम नहीं था, बल्कि उनकी जगह पंजाब के गुरनूर बरार को चुना गया। इससे कई दिग्गज नाराज हुए थे और फैंस भी खुश नहीं थे। उनका मानना था कि चयनकर्ताओं ने आकिब को नजरअंदाज कर घरेलू क्रिकेट के प्रदर्शन का अपमान किया है।
हालांकि, अब आकिब नबी की किस्मत चमक गई है और उन्हें अफगानिस्तान टेस्ट के लिए टीम इंडिया (Team India) के साथ बैकअप गेंदबाज के रूप में शामिल किया गया है। इसकी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में पुष्टि कर दी गई है।
मोहम्मद सिराज के बाहर होने पर आकिब नबी को टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में किया जा सकता है शामिल
अभी आकिब नबी को सिर्फ बैकअप के तौर पर टीम इंडिया (Team India) को ज्वाइन करने की खबर आई है लेकिन माना जा रहा रहा कि उन्हें मुख्य स्क्वाड में भी एंट्री मिल सकती है। दरअसल, टेस्ट स्क्वाड में शामिल अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आईपीएल 2026 के फाइनल में गेंदबाजी करते समय परेशानी हुई थी और वो मैदान से बाहर भी गए थे।
🚨Auqib Nabi has joined India’s Test squad for the Afghanistan Test as a backup player.
The move is aimed at giving him valuable exposure to the Indian team setup, with selectors closely monitoring him for possible opportunities in upcoming overseas tours. 🇮🇳 pic.twitter.com/cHXxq0i9dY
— Vishal Yadav (@CricVishalyadav) June 2, 2026
इसके बाद, उन्होंने आकर अपना स्पेल जरूर पूरा किया था लेकिन उनकी फिटनेस को लेकर जरूर सवाल बने हुए हैं। इसी वजह से अगर सिराज अफगानिस्तान टेस्ट से बाहर होते हैं तो फिर उनकी जगह आकिब नबी को 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है। वहीं, नबी को मुख्य स्क्वाड में जगह नहीं भी मिलती है तो भी उनके लिए टीम इंडिया के कैंप के साथ अभ्यास करने का अनुभव काफी खास रहेगा।
FAQs
भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच किस तारीख से शुरू हो रहा है?
यह भी पढ़ें: भारत के टी20 उपकप्तानी से कटा Axar Patel का पत्ता, अब ये इसाई धर्म का खिलाड़ी संभालेगा वो बड़ी जिम्मेदारी