Posted inक्रिकेट (Cricket)

CSK vs KKR मैच में बने 14 Records, नूर अहमद सबसे तेज 50 वाली लिस्ट में हुए शामिल, कोलकाता के नाम चौथी हार से शर्मनाक रिकॉर्ड

CSK vs KKR मैच में बने 14 Records, नूर अहमद सबसे तेज 50 वाली लिस्ट में हुए शामिल, कोलकाता के नाम चौथी हार से शर्मनाक रिकॉर्ड

CSK vs KKR Match Records: चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 22वें मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया और मौजूदा सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। चेन्नई ने कोलकाता को 32 रनों के अंतर से हराया। इस मुकाबले में एक बार फिर से पांच बार की चैंपियन टीम का एकजुट प्रदर्शन देखने को मिला, जिसका जवाब कोलकाता की टीम नहीं दे पाई।

चेपॉक स्टेडियम में हुए मैच में दोनों ही टीमें अपनी-अपनी पारी में 200 का स्कोर नहीं बना पाईं लेकिन फिर भी खिलाड़ियों और कुछ खास उपलब्धियों से CSK vs KKR मैच में 14 रिकॉर्ड बन गए, जिसमें कुछ खास आंकड़े भी शामिल हैं। उनका ही जिक्र हम इस लेख में करने जा रहे हैं। लेकिन उससे पहले हम संक्षेप में आपको मैच का हाल बता देते हैं।

ऐसा रहा CSK vs KKR मैच का हाल

CSK vs KKR मैच में बने 14 Records, नूर अहमद सबसे तेज 50 वाली लिस्ट में हुए शामिल, कोलकाता के नाम चौथी हार से शर्मनाक रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 में लगातार तीन हार के बाद, अपनी पहली जीत दर्ज करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स के सामने पांचवें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की चुनौती थी। CSK vs KKR मैच में भी चेन्नई की टीम को दिग्गज एमएस धोनी का साथ नहीं मिला और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ बिना किसी बदलाव के उतरे। वहीं, टॉस जीतने वाले कप्तान अजिंक्य रहाणे ने वरुण चक्रवर्ती को शामिल किए जाने की जानकारी दी, जिन्होंने नवदीप सैनी को रिप्लेस किया।

इसके बाद, पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने अच्छा प्रदर्शन किया और अपने 20 ओवर खेलकर 192/5 का स्कोर बनाया। हालांकि, एक समय आसानी से 200 का आंकड़ा हासिल होता हुआ दिख रहा लेकिन अंतिम चार ओवर में उम्मीद के मुताबिक रन नहीं बने। CSK vs KKR मैच में चेन्नई की पारी में 48 रन के साथ संजू सैमसन टॉप स्कोरर रहे। वहीं, कोलकाता की तरफ से कार्तिक त्यागी दो विकेट के साथ हाईएस्ट विकेट टेकर रहे।

जवाबी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी फ्लॉप रही और 20 ओवर खेलने के बाद भी टीम 160/7 का ही स्कोर बना पाई। टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज तेजी से रन बनाने में सफल नहीं रहे, वहीं मध्यक्रम ने भी निराश किया। सबसे ज्यादा 35 रन रमनदीप सिंह के बल्ले से आए। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से नूर अहमद ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए और CSK vs KKR मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच भी बने।

CSK vs KKR मैच में बने 14 रिकॉर्ड पर एक नजर

1. CSK के लिए रुतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी ने IPL 2026 में 24.8 की औसत से 124 रन जोड़े हैं। इस दौरान रन रेट: 9.18 का रहा, जो इस सीजन सभी टीमों में एलएसजी (8.32) के बाद दूसरा सबसे कम है।

2. आईपीएल 2026 में रुतुराज गायकवाड़

  • 6(11)
  • 28(22)
  • 7(3)
  • 15(18)
  • 7(6)

12.6 के औसत से 63 रन, स्ट्राइक रेट: 105.0

3. आईपीएल में केकेआर के खिलाफ पावरप्ले (1-6 ओवर) में सीएसके का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर 72/2 है। इससे पहले 2018 में इसी मैदान पर लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके ने 75/1 का स्कोर बनाया था।

4. 192/5 – आईपीएल में बिना किसी व्यक्तिगत खिलाड़ी के 50 प्लस का स्कोर बनाए बिना चेन्नई सुपर किंग्स का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर। टॉप पर 2012 में विशाखापट्टनम में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ बनाया गया 193/6 का स्कोर है।

5. सुनील नरेन ने आईपीएल में 18वीं बार छक्का लगाकर अपना खाता खोला है।

6. CSK vs KKR मैच में 36/2 का स्कोर 2024 के बाद से कोलकाता का पावरप्ले (1-6 ओवर) का सबसे कम स्कोर है।

7. स्पिनरों द्वारा आईपीएल में 50 विकेट लेने के लिए सबसे कम मैच

  • 32 – सुनील नरेन
  • 35 – इमरान ताहिर
  • 37 – अमित मिश्रा
  • 40 – युजवेंद्र चहल
  • 42 – नूर अहमद*

8. केकेआर के खिलाफ पिछले दो मैचों में नूर अहमद का प्रदर्शन

  • ईडन गार्डन्स में 4/31 (4)
  • चेपॉक में 3/21 (4)

9. सीएसके आईपीएल 2026 में 20 ओवर के मैच में 200 से कम के स्कोर का बचाव करने वाली पहली टीम बन गई है।

10. आईपीएल सीजन के पहले पांच मैचों के बाद केकेआर पहली बार कोई भी जीत हासिल नहीं कर पाई है।

11. आईपीएल में केकेआर की सबसे लंबी हार का सिलसिला

  • 2009 में 9
  • 2025-26 में 6*
  • 2019 में 6
  • 2022 में 5

12. आईपीएल में किसी एक मैदान पर किसी प्रतिद्वंदी के खिलाफ सबसे अधिक जीत

  • 11 – वानखेड़े में एमआई बनाम केकेआर (13 मैच)
  • 9 – कोलकाता में केकेआर बनाम पीबीकेएस (15 मैच)
  • 9 – हैदराबाद में एसआरएच बनाम पीबीकेएस (10 मैच)
  • 9 – चेन्नई में सीएसके बनाम केकेआर (13 मैच)*

13. आईपीएल में किसी टीम के खिलाफ सबसे अधिक जीत

  • 25 – एमआई बनाम केकेआर (36 मैच)
  • 21 – सीएसके बनाम आरसीबी (36 मैच)
  • 21 – केकेआर बनाम पीबीकेएस (36 मैच)
  • 21 – एमआई बनाम सीएसके (39 मैच)
  • 21 – एमआई बनाम डीसी (38 मैच)
  • 21 – सीएसके बनाम केकेआर (32 मैच)*

14. आईपीएल 2024 के बाद से यह 11 मैचों में सिर्फ दूसरी बार है जब सीएसके ने 200 से कम रनों का बचाव करते हुए जीत हासिल की है।

FAQs

CSK vs KKR मैच में नूर अहमद ने किस चीज का पचासा पूरा किया?
IPL में विकेटों का
CSK vs KKR मैच में कौन सी टीम विजेता रही?
CSK

यह भी पढ़ें: CSK vs KKR: चेन्नई ने घर पर कोलकाता को किया ढेर, IPL 2026 में दर्ज की लगातार दूसरी जीत; सैमसन और नूर का जोरदार प्रदर्शन

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!