Posted inक्रिकेट (Cricket)

CSK vs KKR: चेन्नई ने घर पर कोलकाता को किया ढेर, IPL 2026 में दर्ज की लगातार दूसरी जीत; सैमसन और नूर का जोरदार प्रदर्शन

CSK vs KKR: चेन्नई ने घर पर कोलकाता को किया ढेर, IPL 2026 में दर्ज की लगातार दूसरी जीत; सैमसन और नूर का जोरदार प्रदर्शन

CSK vs KKR Match Report: IPL 2026 के 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिला और लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रनों से हरा दिया। एम चिदंबरम स्टेडियम में हुए मैच में पहले खेलते हुए चेन्नई की टीम ने 20 ओवर में 192/5 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में कोलकाता की टीम पूरे ओवर खेलकर 160/7 का ही स्कोर बना पाई।

CSK vs KKR मैच में रुतुराज का फ्लॉप शो, पावरप्ले में सैमसन-म्हात्रे की धुआंधार बल्लेबाजी

CSK vs KKR: चेन्नई ने घर पर कोलकाता को किया ढेर, IPL 2026 में दर्ज की लगातार दूसरी जीत; सैमसन और नूर का जोरदार प्रदर्शन

चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर टॉस जीतने में नाकाम रही और CSK vs KKR मैच में पहले बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा। ओपनर संजू सैमसन ने पिछले मैच के फॉर्म को बरकरार रखते हुए तेज शुरुआत की और शुरुआत से ही दबाव बनाने का प्रयास किया। हालांकि, कप्तान रुतुराज गायकवाड़ जूझते नजर आए और एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुए। रुतुराज 6 गेंदों में 7 रन बनाकर तीसरे ओवर में 25 के स्कोर पर आउट हो गए।

इसके बाद, CSK vs KKR मैच में चेन्नई की पारी में संजू सैमसन का साथ निभाने आए युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने आतिशी अंदाज दिखाया। म्हात्रे ने काउंटर अटैक किया और इसी वजह से चेन्नई की टीम 72 रन बनाने में कामयाब रही। हालांकि, पावरप्ले की अंतिम गेंद पर म्हात्रे का विकेट गिर गया और वह 17 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए। आउट होने से पहले उन्होंने दूसरे विकेट के लिए 22 गेंदों में 47 रनों की साझेदारी निभाई। म्हात्रे की पारी में छह चौके और दो छक्के शामिल रहे।

अर्धशतक से चूके सैमसन, ब्रेविस का तूफानी अंदाज

पावरप्ले के बाद, CSK vs KKR मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की पारी में रनों की गति धीमी पड़ गई। संजू सैमसन भी ज्यादा तेजी से रन नहीं बना पाए। वहीं, डेवाल्ड ब्रेविस ने भी शुरुआत में समय लिया। इन दोनों ने स्कोर को 100 के पार पहुंचाया लेकिन फिर संजू 48 के निजी स्कोर पर आउट हो गए और अर्धशतक से चूक गए।

इसके बाद, 15 गेंदों में 17 रन बनाने वाले डेवाल्ड ब्रेविस ने कुछ बड़े शॉट लगाए और रन रेट को बढ़ाया। ब्रेविस ने 29 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली और 171 के स्कोर पर पांचवें विकेट के रूप में आउट हुए।

आखिरी चार ओवर में सिर्फ 30 रन आने से नहीं बना 200 का स्कोर

चेन्नई की टीम 16वें ओवर में 150 का स्कोर पार करने में सफल रही। उस दौरान सिर्फ तीन विकेट ही गिरे थे और उम्मीद थी कि 200 का स्कोर बन जाएगा लेकिन आखिरी के ओवरों में ज्यादा रन नहीं आए। 16 ओवर के बाद स्कोर 162/3 था लेकिन यहां से सिर्फ 30 रन ही बने और सीएसके का स्कोर 200 के अंदर ही सीमित रह गया। सरफराज खान ने 18 गेंदों में 23 रन बनाए। वहीं, शिवम दुबे 12 गेंदों में 13 रन बनाकर नाबाद रहे। कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से कार्तिक त्यागी ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।

कोलकाता की CSK vs KKR मैच में खराब शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी ओपनिंग जोड़ी में बदलाव किया और फिन एलन के साथ सुनील नरेन को भेजा। हालांकि, यह जोड़ी असफल रही और दोनों ही बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए। एलन ने सिर्फ 1 रन बनाया और दूसरे ओवर में पवेलियन लौटे। वहीं, नरेन ने 17 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली लेकिन बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए।

CSK vs KKR मैच में पावरप्ले के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स की कसी हुई गेंदबाजी के आगे फील्ड रेस्ट्रिक्शन्स के बावजूद कोलकाता के बल्लेबाज ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और पहले ओवर में 36/2 का ही स्कोर बना।

रहाणे-रघुवंशी ने पारी को संभाला, नूर और अकील ने मिडिल ऑर्डर को निपटाया

पावरप्ले के अंदर ही दो विकेट गंवाने के बाद, कोलकाता की पारी को संभालने का काम कप्तान अजिंक्य रहाणे और विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने किया। इन दोनों ने 31 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी का अंत अकील हुसैन ने किया और रघुवंशी 19 गेंदों में 27 रन बनाकर चलते बने।

इसके बाद, नूर अहमद का कमाल देखने को मिला, जिन्होंने एक के बाद एक तीन झटके देकर CSK vs KKR मैच में कोलकाता की पारी को बैकफुट पर धकेल दिया। नूर ने सबसे पहले रहाणे को चलता किया, जिन्होंने 22 गेंदों में 28 रन बनाए। इसके बाद, कैमरन ग्रीन को क्लीन बोल्ड कर दिया गया और उन्हें खाता खोलने का मौका भी नहीं दिया गया। रिंकू सिंह का भी खराब फॉर्म जारी रहा और वह 12 गेंदों में 6 रन बनाकर नूर का तीसरा शिकार बने।

पॉवेल-रमनदीप नहीं नहीं टाल पाए कोलकाता की हार, चेन्नई ने जीता CSK vs KKR मुकाबला

CSK vs KKR मैच में 90 के स्कोर तक 6 विकेट गिरने से कोलकाता नाइट राइडर्स की हार तय लग रही थी और भी ऐसा ही। हालांकि, आखिरी में सातवें विकेट के लिए रोवमैन पॉवेल और रमनदीप सिंह ने 63 रनों की साझेदारी करते हुए अपनी टीम को बड़े अंतर की हार से बचा लिया। रमनदीप ने 23 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली। वहीं, पॉवेल के बल्ले से 31 रन नाबाद आए। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से नूर अहमद ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके। वहीं, अंशुल कंबोज को दो सफलताएं मिलीं। खलील अहमद और अकील होसैन ने भी एक-एक विकेट चटकाया।

FAQs

CSK vs KKR मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कितने रनों से जीत दर्ज की?
40 रन
IPL 2026 के 22वें मुकाबले में कौन सी टीम ने बाजी मारी?
चेन्नई सुपर किंग्स

यह भी पढ़ें: CSK vs KKR मैच में बांह पर काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे हैं खिलाड़ी? जानें बड़ी वजह

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!