Posted inक्रिकेट (Cricket)

अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया आई सामने! ऋतुराज-काम्बोज की वापसी, साई ड्रॉप, बुमराह को आराम

Team India

Team India : अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए संभावित 15 सदस्यीय टीम इंडिया (Team India) सामने आई है। IPL 2026 के खत्म होते ही भारतीय टीम एकमात्र टेस्ट मैच के लिए मैदान पर उतरने वाली है। 31 मई को IPL 2026 समाप्त होगा, जिसके बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट मुकाबला 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा।

इस सीरीज के लिए टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जहां ऋतुराज गायकवाड़ और अंशुल काम्बोज की वापसी की चर्चा है, वहीं साई सुदर्शन को बाहर किए जाने की खबरें सामने आ रही हैं। साथ ही तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है।

शुभमन गिल को मिल सकती है Team India की कप्तानी

अफगानिस्तान के खिलाफ इस टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में रहने की संभावना जताई जा रही है। पिछले कुछ समय में गिल ने बतौर कप्तान टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया हैं और ऐसे में चयनकर्ता इस टेस्ट मैच में भी उन पर भरोसा जता सकते हैं।

संभावित टीम में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। वहीं मध्यक्रम में ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और देवदत्त पडिक्कल जैसे बल्लेबाजों को मौका मिलने की उम्मीद है। टीम में अनुभव और युवा खिलाड़ियों का संतुलन देखने को मिल सकता है।

ऋतुराज गायकवाड़ और अंशुल काम्बोज की वापसी

इस संभावित स्क्वॉड में सबसे ज्यादा चर्चा ऋतुराज गायकवाड़ और युवा तेज गेंदबाज अंशुल काम्बोज की वापसी को लेकर हो रही है। ऋतुराज लंबे समय से घरेलू क्रिकेट और IPL में लगातार रन बना रहे हैं। ऐसे में उन्हें फिर से टेस्ट टीम में जगह मिलना लगभग तय माना जा रहा है।

दूसरी तरफ अंशुल काम्बोज ने घरेलू क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है। उनकी गति और लाइन-लेंथ ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। माना जा रहा है कि अफगानिस्तान के खिलाफ उन्हें टेस्ट डेब्यू का मौका भी मिल सकता है। यह सीरीज युवा खिलाड़ियों को परखने के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है।

साई सुदर्शन बाहर, बुमराह को आराम

आईपीएल में शानदार फॉर्म के बावजूद साई सुदर्शन को इस संभावित टीम से बाहर रखा गया है। चयनकर्ता फिलहाल मध्यक्रम और ओपनिंग संयोजन में अलग विकल्पों पर ध्यान दे रहे हैं। इसी वजह से साई को इस बार मौका नहीं मिलने की बात कही जा रही है।

वहीं टीम इंडिया (Team India) के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। लगातार क्रिकेट और बड़े टूर्नामेंटों को देखते हुए मैनेजमेंट उनके वर्कलोड को संभालना चाहता है। आने वाले बड़े अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ता बुमराह को इस टेस्ट से बाहर रख सकते हैं।

स्पिन ऑलराउंडरों पर रहेगा फोकस

न्यू चंडीगढ़ की पिच को देखते हुए भारतीय टीम स्पिन विभाग में मजबूत नज़र आ सकती है। रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किए जाने की संभावना है। अफगानिस्तान की टीम स्पिन खेलने में सक्षम मानी जाती है, इसलिए भारत भी मजबूत स्पिन अटैक के साथ उतर सकता है।

तेज गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, नितीश कुमार रेड्डी और अंशुल काम्बोज जैसे खिलाड़ियों को जिम्मेदारी मिल सकती है। कुल मिलाकर यह टेस्ट मैच भारतीय टीम (Team India) के लिए नए संयोजन आजमाने और युवा खिलाड़ियों को मौका देने का बड़ा अवसर साबित हो सकता है।

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की संभावित स्क्वॉड :

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अंशुल काम्बोज, नितीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर और देवदत्त पडिक्कल।

ये भी पढ़े : बुरे फंसे Yashasvi Jaiswal और Shafali Verma, NADA ने थमाया नोटिस, वजह बेहद चौंकाने वाली

FAQS

भारत और अफ़ग़ानिस्तान के बीच टेस्ट मैच कब और कहाँ होगा ?

6 जून & न्यू चंडीगढ़

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!