4 IPL 2026 Stars Likely To Debut For India On Ireland-England Tour: जब से आईपीएल की शुरुआत हुई है, तब से टीम इंडिया में जगह पाना थोड़ा आसान हो गया है। इस लीग में बेस्ट खिलाड़ियों का जमावड़ा लगता है, जिसके कारण जब भी को भारतीय अच्छा प्रदर्शन करता है तो उसे तवज्जो दी जाती है। फिर चाहे कोई अनकैप्ड खिलाड़ी हो या फिर टीम से ड्रॉप हुआ प्लेयर। इस लीग के माध्यम से कई सितारे भारत के लिए डेब्यू करने में कामयाब रहे।
कुछ ऐसा ही IPL 2026 में धमाल मचा रहे खिलाड़ियों के साथ भी हो सकता है। इन खिलाड़ियों को आयरलैंड या फिर इंग्लैंड दौरे पर होने वाले टी20 मुकाबलों के लिए चुना जा सकता है। भारत को जून के अंत में दो टी20 आयरलैंड से खेलने है और फिर जुलाई में इंग्लैंड के विरुद्ध पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। ऐसे में कुछ युवा चेहरों को भी मौका मिलने की उम्मीद है। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 4 खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जिन्हें आईपीएल के मौजूदा प्रदर्शन के कारण आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे पर डेब्यू का मौका मिल सकता है।
IPL 2026 में धमाल मचा रहे इन 4 खिलाड़ियों को आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे मिल सकता है टीम इंडिया के लिए डेब्यू का मौका
1. वैभव सूर्यवंशी

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का है, जिन्होंने आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू सीजन में ही शतक जड़ दिया था। हालांकि, तब कहा गया था कि उनके बारे में ज्यादा किसी को नहीं पता था और इसी का फायदा मिला। अब वे जब अगले सीजन आएंगे तो गेंदबाज उनके खिलाफ प्लानिंग करके आएंगे लेकिन IPL 2026 में भी वैभव के सामने गेंदबाजों का हाल-बेहाल हो रहा है।
जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड जैसे दिग्गज पेसर्स भी बाएं हाथ के ओपनर के सामने परेशान नजर आए। इस सीजन वैभव ने 10 पारियों में 40.40 की औसत और 237.64 की स्ट्राइक रेट से 404 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक भी शामिल है। वैभव के प्रदर्शन को देखते हुए कई दिग्गज उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए रेडी बता चुके हैं। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि आयरलैंड या फिर इंग्लैंड दौर पर सूर्यवंशी अपना डेब्यू कर सकते हैं।
2. प्रभसिमरन सिंह
पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह भी IPL 2026 में कमाल की फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इस खिलाड़ी ने अपनी बल्लेबाजी में आक्रामकता के साथ-साथ इस सीजन निरंतरता का भी परिचय दिया है, जिसकी कमी पहले नजर आती थी। इसी वजह से उनकी भी काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। इस सीजन प्रभसिमरन ने अभी तक 10 मैचों में 45.50 की औसत से 364 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट करीब 173 का रहा है। यही कारण है कि अगर आयरलैंड दौरे के लिए दूसरे दर्जे की टीम इंडिया चुनी जाती है तो फिर विकेटकीपर के रूप में यह खिलाड़ी डेब्यू करते नजर आ सकता है।
3. प्रिंस यादव
लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने भी IPL 2026 में काफी ज्यादा प्रभावित किया है। प्रिंस ने अपनी सटीक गेंदबाजी से सभी फेज में बल्लेबाजों पर लगाम कसने का काम किया और विकेट भी झटके। इस गेंदबाज ने अभी तक 9 पारियों में 20.46 की औसत से 13 विकेट लिए हैं। वहीं, उनका इकॉनमी रेट 8.06 का है। अगर आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से कुछ प्रमुख तेज गेंदबाजों को आराम दिया जाता है फिर प्रिंस की किस्मत चमक सकती है और वह टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर सकते हैं।
4. सुयश शर्मा
टीम इंडिया के पास लेग स्पिन में ज्यादा विकल्प मौजूद नहीं हैं। युजवेंद्र चहल को दरकिनार कर दिया गया है, जबकि वरुण चक्रवर्ती भी अब 34 साल के हो गए हैं और उनका प्रदर्शन भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 स्टेज से फाइनल तक साधारण ही रहा था। ऐसे में उनका विकल्प तैयार करने के लिए चयनकर्ता सुयश शर्मा को चुन सकते हैं। इस गेंदबाज ने IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 9 पारियों में 7 विकेट चटकाए हैं। वहीं, उनका इकॉनमी रेट 8.45 का है।
FAQs
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को कुल कितने टी20 मुकाबले खेलने हैं?
यह भी पढ़ें: DC vs KKR Pitch Report: 200+ स्कोर पक्का या गेंदबाज मचाएंगे तबाही? दिल्ली की पिच का सबसे बड़ा राज़ खुल गया