DC vs KKR Pitch Report: आईपीएल 2026 का कारवाँ एक बार फिर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम लौटने वाला है, क्योंकि सीजन के 51वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर कोलकाता नाइट राइडर्स से होनी है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला शुक्रवार, 8 मई को खेला जाएगा।
इस सीजन दिल्ली और कोलकाता दोनों का ही प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा है। दिल्ली की टीम 9 मैचों में 8 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है, जबकि कोलकाता की टीम 10 मैचों में 3 जीत के साथ 7 अंक लेकर आठवें स्थान पर काबिज है। इन दोनों ही टीमों के लिए DC vs KKR मैच का नतीजा काफी अहमियत रखेगा। हालांकि, इसमें पिच का रोल भी काफी अहम रहने वाला है। इसी वजह से हम आपको अरुण जेटली स्टेडियम की पिच का हाल बताने जा रहे हैं, जहां कुछ मुकाबले हाई-स्कोरिंग रहे तो कुछ में रनों के लिए जूझना पड़ा।
DC vs KKR मैच के लिए अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच परंपरागत रूप से, आईपीएल के बेहतरीन बल्लेबाजी मैदानों में से एक माना जाता है। सपाट पिच, तेज आउटफील्ड और छोटी बाउंड्री अक्सर बल्लेबाजों को हावी होने का मौका देती हैं, खासकर पावरप्ले और डेथ ओवरों में। पिछले कुछ वर्षों में यहां उच्च स्कोर वाले मुकाबले आम हो गए हैं, और आईपीएल 2026 भी इसका अपवाद नहीं रहा।
दिल्ली में इस सीजन की शुरुआत में ही इस मैदान पर 500 से अधिक रनों का एक मैच खेला गया था, जबकि इस मैदान पर सबसे बड़ा सफल चेज़ 264 रनों का है। हालांकि, टूर्नामेंट के दौरान पिच का व्यवहार एक जैसा नहीं रहा है। इसी मैदान पर खेले गए एक अन्य मैच में, घरेलू टीम पावरप्ले के अंदर छह विकेट गंवाने के बाद मात्र 75 रनों पर ऑल आउट हो गई, जिससे पता चलता है कि सही परिस्थितियों में यह पिच गेंदबाजों को पर्याप्त मदद दे सकती है।
ऐसे में कहा जा सकता है कि वेन्यू पर दो तरह की पिचें हैं। एक में बल्लेबाजों को बल्लेबाजी रास आती है, जबकि दूसरी में गेंदबाजों की मौज रहती है। अब देखना होगा कि DC vs KKR मैच में किस तरह की पिच दी जाती है।
DC vs KKR मैच में ओस का प्रभाव पड़ सकता है
इस समय शाम के मैचों में एक बड़ी समस्या ओस की रहती है। जब इसका प्रभाव पड़ता है तो फिर दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम को काफी दिक्कत आती है, क्योंकि गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है। वहीं, स्पिनर्स को गेंद ग्रिप में परेशानी उठानी पड़ती है। यही कारण है कि DC vs KKR मैच में टॉस जीतने वाले कप्तान का फैसला बाद में बल्लेबाजी का हो सकता है।
DC vs KKR मैच से पहले अरुण जेटली स्टेडियम के IPL आंकड़े
- खेले गए मैच: 102
- पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच: 48
- दूसरी बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच: 53
- पहली पारी का औसत स्कोर: 170
- टीम का उच्चतम स्कोर: 278
- लक्ष्य का सबसे सफल पीछा: 265
DC vs KKR मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
दिल्ली कैपिटल्स टीम: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, करुण नायर, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिड़ी, टी नटराजन, विप्रज निगम, अभिषेक पोरेल, आकिब नबी, डेविड मिलर, दुश्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, रेहान अहमद, मुकेश कुमार, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुराना विजय, साहिल पारख, माधव तिवारी
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम साइफर्ट, रचिन रवींद्र, ब्लेसिंग मुजाराबानी, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, सौरभ दुबे, उमरान मलिक, दक्ष कामरा
FAQs
DC vs KKR मैच किस मैदान पर खेला जाना है?
यह भी पढ़ें: KKR के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI आई सामने, इन धुंरधर खिलाड़ियों को एक साथ मिला मौका