Captain resigns amid IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन अभी खत्म भी नहीं हुआ है लेकिन कप्तानों (Captaincy) को हटाए जाने की चर्चा तेज हो गई है। प्लेऑफ के रोमांच के बीच मुंबई इंडियंस द्वारा हार्दिक पांड्या को हटाए जाने के बारे में रिपोर्ट आई लेकिन अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ। इस खबर को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है,इस बीच एक अन्य आईपीएल टीम के कप्तान ने तत्काल प्रभाव से कप्तानी छोड़कर हड़कंप मचा दिया है।
जी हां, IPL 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाने से चूकने वाली छह टीमों में से एक टीम के कप्तान ने अपनी फ्रेंचाइजी को कप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त करने का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया और उन्हें कैप्टेंसी (Captaincy) से रिलीज किए जाने का आधिकारिक ऐलान भी हो गया। चलिए आपको बताते हैं कि किस टीम के कप्तान ने कप्तानी छोड़ी है।
IPL 2026 के बीच इस टीम के कप्तान ने कप्तानी (Captaincy) को कहा गुड बाय

मौजूदा आईपीएल सीजन में कई कप्तानों ने काफी निराश किया और उनके फैसलों पर लगातार सवाल उठे। जब उनकी टीम प्लेऑफ से एलिमिनेट हुई तो कयास लगने शुरू हो गए थे कि इन्हें कप्तानी (Captaincy) से हाथ धोना पड़ सकता है। हालांकि, लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने खुद ही बड़ा फैसला लेते हुए LSG की कप्तानी छोड़ दी है।
इसकी जानकारी खुद फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर दी। IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन ऋषभ की कप्तानी में काफी साधारण रहा। उनकी टीम ने 14 में से सिर्फ 4 में जीत हासिल की और 8 अंकों के साथ अंतिम स्थान पर रही। शायद यही वजह है कि पंत ने खुद ही कप्तानी छोड़ दी।
ऋषभ पंत ने खुद लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम से कप्तानी (Captaincy) छोड़ने का अनुरोध किया, जिसे फ्रेंचाइजी ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार भी कर लिया। इसका साफ़ मतलब है कि शायद लखनऊ की टीम खुद कप्तानी में बदलाव करने को लेकर विचार कर रही थी, तभी उन्होंने पंत का इस्तीफ़ा तुरंत स्वीकार कर लिया।
टॉम मूडी ने ऋषभ पंत के LSG की कप्तानी (Captaincy) छोड़ने पर दी प्रतिकिया
लखनऊ सुपर जायंट्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी ने ऋषभ पंत के LSG की कप्तानी छोड़ने की जानकारी दी। उन्होंने बताया,
“ऋषभ ने फ्रेंचाइजी से यह अनुरोध किया था और हमने इसे तुरंत स्वीकार कर लिया है। ये फैसले कभी आसान नहीं होते। कप्तान के रूप में ऋषभ ने इस ड्रेसिंग रूम में जो कुछ भी योगदान दिया है, उसके लिए हम उनके आभारी हैं। अब हमारा ध्यान टीम पर है, सर्वश्रेष्ठ मानकों तक पहुंचने के लिए टीम का पुनर्निर्माण और पुनर्गठन करना जरूरी है।”
Official announcement. pic.twitter.com/7WeOwpkDr6
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) May 29, 2026
अपने बयान में मूडी ने पंत के उत्तराधिकारी की नियुक्ति के बारे में कुछ भी नहीं कहा। यह देखना बाकी है कि यह फ्रेंचाइजी दिसंबर में होने वाली आईपीएल नीलामी का इंतजार करेगी या नहीं। एलएसजी के पास मिचेल मार्श, एडन मार्कराम और निकोलस पूरन जैसे कई विदेशी वरिष्ठ खिलाड़ी हैं, जिनके कप्तानी के दावेदारों में शामिल होने की संभावना है।
ऋषभ पंत का लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कप्तान के रूप में प्रदर्शन
दो साल पहले हुए मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ की कीमत पर खरीदते हुए नीलामी इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया था। इसके बाद, उन्हें टीम की कप्तानी (Captaincy) भी सौंपी गई, लेकिन प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। लखनऊ की टीम ने 14 में से 6 मैच जीते और 12 अंकों के साथ सातवें स्थान पर अपना सफर समाप्त किया था। वहीं, आईपीएल 2026 में प्रदर्शन का स्तर और नीचे चला गया और टीम दसवें स्थान पर रही।
बल्लेबाज के रूप में ऋषभ पंत ने दो सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 28 मैचों की 26 पारियों में 26.41 की औसत से 581 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135.75 का रहा है। उनके बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतकीय पारियां आई हैं।
FAQs
ऋषभ पंत की कप्तानी में IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कितने मैच जीते?
यह भी पढ़ें: इन 4 खिलाड़ियों को थी Hardik Pandya की कप्तानी से परेशानी, अब जाकर सभी के नाम का हुआ खुलासा