Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

इन 4 खिलाड़ियों को थी Hardik Pandya की कप्तानी से परेशानी, अब जाकर सभी के नाम का हुआ खुलासा

These 4 Players Had Issues with Hardik Pandya's Captaincy—Their Names Have Finally Been Revealed

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस को दोबारा से ज्वाइन करने के बाद से ही हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के लिए कुछ भी सही नहीं चल रहा है। लगातार तीन सीजन वो टीम को चैंपियन बनाना तो दूर फाइनल तक भी नहीं पहुंचा सके।

उनकी अगुआई में टीम सिर्फ एक बार ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकी। इसके वजह से हार्दिक पांड्या को काफी ज्यादा बैकलेस का भी सामना करना पड़ा। लेकिन अब इसके पीछे का असली कारण पता चल चुका है। यानी कि हार्दिक पांड्या किस वजह से टीम को ट्रॉफी नहीं जीता पा रहे थे और कौन थे वो खिलाड़ी, जो हार्दिक के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे थे।

कप्तान पद से हटाए जा रहे हैं Hardik Pandya

Hardik Pandya is being stripped of the captaincy.
Hardik Pandya is being stripped of the captaincy.

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में कौन चार खिलाड़ी परेशानी खड़ी कर रहे थे उनके बारे में जानने से पहले यह जान लीजिए की पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने फाइनली हार्दिक से मूव ऑन करने का फैसला कर लिया है।

यानी आईपीएल 2027 सीजन में हमें एक नया कप्तान इस टीम को लीड करता दिखाई देगा और काफी आसार हैं कि हार्दिक अब इस टीम में न रहें और वो किसी अन्य टीम का हिस्सा बन जाएं। कुछ मीडिया रिपोर्ट में तो दावा किया जा रहा है कि वो चेन्नई सुपर किंग्स में जा सकते हैं। जबकि कुछ यह दावा कर रहे हैं कि राजस्थान रॉयल्स भी उन्हें अपने स्क्वाड में लेने की कोशिश कर रही है।

इन 4 खिलाड़ियों को लेकर हो रही चर्चा

बता दें कि जब से हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कप्तान बने हैं तब से खबरें चल रही थी कि मुंबई इंडियंस के चार सबसे सीनियर और पुराने खिलाड़ी इस फैसले के खिलाफ थे। यानी उन्हें यह फैसला बिल्कुल भी सही नहीं लगा और उन्हीं सब ने जानबूझकर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, जिस वजह से मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा।

जर्नलिस्ट अभिषेक त्रिपाठी ने ट्वीट करते हुए कहा कि वो शुरू से ही बताते चले आ रहे थे कि हार्दिक को कुछ खिलाड़ियों का साथ नहीं मिल रहा है। मुंबई इंडियंस के खेमें में दो घूट बन गए हैं, जिसमें एक में हार्दिक और दूसरे में मुंबई के चार सबसे सीनियर खिलाड़ी हैं। अभिषेक त्रिपाठी ने सीधे तौर पर किसी का नाम नहीं लिया। लेकिन यह चारों नाम रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा हैं।

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स लीग के तीसरे सीजन का हुआ ऐलान, युवराज सिंह होंगे टीम इंडिया के कप्तान, ऐसी होगी 15 सदस्यीय टीम

आईपीएल 2026 में पूरी तरह से टूट गए हार्दिक

पीटीआई में छपी खबर के अनुसार हार्दिक पांड्या खिलाड़ियों के अच्छा प्रदर्शन न करने और टीम के लगातार हारने की वजह से मिड सीजन ने इतना ज्यादा अंदर से टूट गए थे कि उन्होंने टीम छोड़ देने का फैसला कर लिया था और इसी वजह से वह कुछ मैच में खेलते भी दिखाई नहीं दिए थे। हालांकि बातचीत के बाद वो लास्ट के कुछ मैचों में वापस से दिखाई दिए। मगर अब वह किसी अन्य टीम में जा सकते हैं।

हालांकि इस सिक्के का एक और पहलू ये है कि हार्दिक का खुद का प्रदर्शन उम्मीद से काफी ज्यादा खराब रहा। हार्दिक के अलावा रोहित, सूर्या, जसप्रीत और तिलक सभी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने और विकेट लेने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे। मगर इसके बावजूद सारा ब्लेम उन्हीं के सर मडा जा रहा है।

FAQs

Hardik Pandya की उम्र क्या है?
32 साल

यह भी पढ़ें: ‘मैं कार्टून देखता…’ वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी के पीछे छिपा है ये सीक्रेट, खुद किया खुलासा

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!