Posted inक्रिकेट (Cricket)

पिछले सीजन जीरो, लेकिन IPL 2026 में बने हीरो! अपनी फ्रेंचाइजी के लिए खोटा सिक्का साबित हुए ये 3 खिलाड़ी, खूब मचा रहे धूम

IPL 2026

IPL 2026 : आईपीएल 2026 में इस बार कई युवा खिलाड़ियों ने ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि यही खिलाड़ी पिछले सीजन यानी आईपीएल 2025 में अपनी फ्रेंचाइजी के लिए पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे और उन्हें “खोटा सिक्का” तक कहा जाने लगा था। लेकिन इस सीजन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए न सिर्फ आलोचकों को करारा जवाब दिया है, बल्कि अपनी टीम की जीत में भी अहम भूमिका निभाई है।

खराब फॉर्म से बाहर निकलकर बेहतरीन प्रदर्शन तक पहुंचने का उनका यह सफर उनकी मेहनत, आत्मविश्वास और जुझारूपन को साफ दिखाता है। अब ये खिलाड़ी मैदान पर छा गए हैं और अपनी टीम के लिए असली हीरो बनकर उभरे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो तीन खिलाड़ी ?

3 खिलाड़ी जो पिछले सीजन जीरो, लेकिन इस बार IPL 2026 में बने हीरो

1. देवदत्त पडिक्कल

Devdutt Padikkal slams his 10th half-century in IPL: Key stats

IPL 2025 में देवदत्त पडिक्कल का प्रदर्शन उनकी क्षमता के अनुसार नहीं रहा था। वह कई मौकों पर अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे, जिसके कारण उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा। हालांकि IPL 2026 में उन्होंने पूरी तरह बदला हुआ अंदाज दिखाया है। इस सीजन वह अधिक आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं और तेजी से रन बनाते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दे रहे हैं।

IPL 2025 में उन्होंने 10 मैचों में कुल 247 रन बनाए थे, जहां उनका औसत लगभग 24.7 और स्ट्राइक रेट करीब 150 रहा , जिसमे एक अर्धशतक शामिल हैं।
वही IPL 2026 में अब तक 3 मैचों में 125 रन बना चुके हैं, उनका औसत लगभग 41.6 और स्ट्राइक रेट 200 से ऊपर पहुंच गया है और वह अबतक दो अर्धशतक लगा चुके हैं, जो उनके आक्रामक रुख को साफ दर्शाता है।

2. रवि बिश्नोई

IPL 2026: Ravi Bishnoi Credits 'Emotional, Physical And Mental' Preparation As Key Factors Behind Match-Winning Spell | Outlook India

रवि बिश्नोई के लिए IPL 2025 कुछ खास नहीं रहा था। वह अपनी गेंदबाजी से लगातार प्रभाव नहीं छोड़ पाए और विकेट लेने के मामले में भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। खराब प्रदर्शन के चलते लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें रिलीज कर दिया था। इसके बाद IPL 2026 के ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने उन पर भरोसा जताते हुए 7.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

IPL 2026 में उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए अपनी उपयोगिता साबित की है। इस सीजन वह सही समय पर विकेट निकाल रहे हैं और बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में सफल रहे हैं। IPL 2025 में उन्होंने 11 मैचों में 9 विकेट लिए थे और उनकी इकॉनमी लगभग 10.0 रही थी, जो टी20 फॉर्मेट में काफी महंगी मानी जाती है। वहीं IPL 2026 में अब तक 5 मैचों में ही 9 विकेट हासिल कर चुके हैं और उनकी इकॉनमी करीब 9.5 रही है, जो उनके बेहतर नियंत्रण और प्रदर्शन को दिखाती है।

3. समीर रिज़वी

IPL 2026: Rizvi, bowlers take DC to easy win over MI

समीर रिज़वी IPL 2025 में अपनी छाप छोड़ने में पूरी तरह सफल नहीं हो पाए थे। उन्हें मौके जरूर मिले, लेकिन वह निरंतरता नहीं दिखा सके। हालांकि IPL 2026 में उन्होंने शानदार सुधार करते हुए मिडिल ऑर्डर में टीम के लिए अहम भूमिका निभानी शुरू कर दी है। वह पारी को संभालने के साथ-साथ जरूरत पड़ने पर तेजी से रन भी बना रहे हैं।

IPL 2025 में उन्होंने 4 मैचों में 121 रन बनाए थे, जहां उनका औसत लगभग 30 और स्ट्राइक रेट करीब 130 रहा , जिसमे उनके नाम एक अर्धशतक था । वहीं IPL 2026 में अब तक 4 मैचों में 166 रन बना चुके हैं। उनका औसत लगभग 41.5 है और स्ट्राइक रेट 150 से ऊपर पहुंच गया है। उन्होंने इन चार मैचों में दो अर्धशतक भी लगाए हैं, जो उनके आत्मविश्वास और बेहतर बल्लेबाजी फॉर्म को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें: CSK vs KKR मैच में बांह पर काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे हैं खिलाड़ी? जानें बड़ी वजह

FAQS

आईपीएल 2026 में समीर रिज़वी किस टीम का हिस्सा हैं ?

दिल्ली कैपिटल्स

आईपीएल 2026 में रवि बिश्नोई किस टीम का हिस्सा हैं ?

राजस्थान रॉयल्स

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!