Posted inक्रिकेट (Cricket)

CSK vs KKR मैच में बांह पर काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे हैं खिलाड़ी? जानें बड़ी वजह

CSK vs KKR मैच में बांह पर काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे हैं खिलाड़ी? जानें बड़ी वजह

CSK vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL का 19वां सीजन जारी है। मौजूदा सीजन में आज यानी 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच टक्कर हो रही है। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसे चेपॉक के नाम से भी जाना जाता है।

इस मुकाबले (CSK vs KKR) में एक खास चीज भी देखने को मिल रही है और दोनों ही टीमों के खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे हैं। सभी के मन में सवाल है कि इसके पीछे क्या वजह है, तो इसका जवाब हम आपको आगे देंगे।

CSK vs KKR मैच में किसने टॉस जीता?

CSK vs KKR मैच में बांह पर काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे हैं खिलाड़ी? जानें बड़ी वजह

चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड पर हो रहे मैच में टॉस के मामले में एक बार से रुतुराज गायकवाड़ को भाग्य का साथ नहीं मिला। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे के पक्ष में टॉस का नतीजा रहा और उन्होंने चेन्नई की टीम को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया, जो स्वाभाविक भी है। इस वेन्यू पर कुछ समय से हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल रहे हैं और ओस में चेज करना थोड़ा आसान होता है।

इस मुकाबले के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया है और पिछले मैच वाला कॉम्बिनेशन बरकरार रखा है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने बड़ा बदलाव करते हुए नवदीप सैनी की जगह स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया है, जो इंजरी के कारण नहीं खेल रहे थे।

CSK vs KKR मैच में टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तान ने क्या कहा?

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने CSK vs KKR मैच में टॉस जीतने के बाद कहा,

“हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिछला मैच हमारे लिए काफी अच्छा रहा था लेकिन नतीजा पक्ष में नहीं रहा। अब एक नई शुरुआत का समय है। जब चीजें आपके पक्ष में नहीं जा रही हों, तब भी आत्मविश्वास बनाए रखना, सकारात्मक रहना और टी20 फॉर्मेट में छोटे-छोटे सकारात्मक पलों का होना बहुत जरूरी है। तो, अब इस मैच की बात करें तो, हम गेंदबाजी में अच्छी शुरुआत करेंगे और फिर लक्ष्य का पीछा करने की कोशिश करेंगे। जैसा कि मैंने कहा, यह सब आत्मविश्वास की बात है। खिलाड़ी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमारे लिए जो मायने रखता है, वह है कड़ी मेहनत करना, खिलाड़ियों के रूप में उन चीजों पर ध्यान केंद्रित करना जो हमारे नियंत्रण में हैं और हर खिलाड़ी में आत्मविश्वास बनाए रखना। पिछले मैच में हमारी टीम का संयोजन बहुत अच्छा लग रहा था। तो, हां, इस मैच के बारे में सोच रहे हैं और बस वर्तमान क्षण में रहना चाहते हैं।”

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने कहा,

“हां, हम भी पहले गेंदबाजी ही करते। लेकिन जैसा कि मैंने कहा, यहां पिछले कुछ मैचों में विकेट में पूरे खेल के दौरान ज्यादा बदलाव नहीं आया है। इसलिए ज्यादा फर्क नहीं है। पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाना चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन जैसा कि मैंने कहा, पिच काफी अच्छी लग रही है। पिछले मैच में 210 रनों का बचाव करते हुए गेंदबाजी बहुत अच्छी रही, खासकर डीसी जैसी मजबूत टीम के खिलाफ। इससे हमें काफी आत्मविश्वास मिला और फील्डिंग यूनिट भी जोश में थी। हमें अपना काम करना है और सभी खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। मुझे लगता है कि हम धीरे-धीरे सही तालमेल बिठा रहे हैं। ब्रेविस की वापसी और जेमी द्वारा बीच-बीच में महत्वपूर्ण ओवरों का योगदान। इसलिए मुझे लगता है कि हम धीरे-धीरे सही तालमेल बिठा रहे हैं और अब बस हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करना और निरंतरता बनाए रखना जरूरी है।”

CSK vs KKR मैच में खिलाड़ियों के बांह पर काली पट्टी बांधने का खास कारण

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरे हैं। इसके पीछे की वजह भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर सीडी गोपीनाथ का 96 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह देना है। गोपीनाथ का निधन 9 अप्रैल को 96 वर्ष की उम्र में चेन्नई में हुआ था वह भारत के सबसे उम्रदराज और ओवरऑल ऑस्ट्रेलिया के नील हार्वे के बाद दूसरे सबसे पुराने टेस्ट क्रिकेटर थे।

गोपीनाथ ने 1951 से 1960 के बीच आठ टेस्ट मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और अपने पहले ही मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 50 रन नाबाद और 42 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। उस समय जब भारतीय क्रिकेट वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहा था, वे उस टीम का हिस्सा थे जिसने 1952 में मद्रास (अब चेन्नई) में इंग्लैंड के खिलाफ देश को पहली टेस्ट जीत दिलाई – जो भारत के क्रिकेट इतिहास में एक ऐतिहासिक क्षण था। इसके अलावा फर्स्ट क्लास में 4259 रन बनाए। संन्यास के बाद, उन्होंने राष्ट्रीय चयनकर्ता के रूप में कार्य किया – जिसमें अध्यक्ष का पद भी शामिल था और बाद में 1979 के इंग्लैंड दौरे के दौरान भारतीय टीम के प्रबंधक के रूप में भी कार्य किया।

FAQs

CSK vs KKR मैच कहां खेला जा रहा है?
चेन्नई
CSK vs KKR मैच में सभी खिलाड़ी बांह में काली पट्टी बांधकर किसे श्रद्धांजलि दे रहे हैं?
सीडी गोपीनाथ

यह भी पढ़ें: RCB vs LSG Full Preview: पिच, प्लेइंग XI, लाइव स्ट्रीमिंग और मैच प्रेडिक्शन? पूरी जानकारी यहां

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!