Ravichandran Ashwin: इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने अपने 22 साल लंबे इंटरनेशनल करियर पर लॉर्ड्स के मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए पहले टेस्ट मैच के बाद पूर्ण विराम लगा दिया है. वहीं दूसरी तरफ़ टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने साल 2024 में धर्मशाला के मैदान पर अपना 100वां मुक़ाबला खेला था रविचंद्रन अश्विन की उम्र अब 37 वर्ष की हो गई है.
रविचंद्रन अश्विन की गिरती हुई फिटनेस लेवल को देखते हुए इस बात की कयास लगाए जा रहे है कि जल्द ही रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) भी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह सकते है. इसी बीच मीडिया में यह खबरें भी काफी ट्रेंड होती है कि रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले ही अपनी लिए दूसरी नौकरी ढूंढ ली है.
रविचंद्रन अश्विन भी जल्द कर सकते है संन्यास का ऐलान

रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत साल 2010 में की थी. साल 2010 से लेकर साल 2024 के बीच में रविचंद्रन अश्विन ने 100 टेस्ट, 116 वनडे और 65 टी20 मुक़ाबले खेले है. 100 टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन के नाम 516 विकेट, 116 वनडे मैच में अश्विन ने 156 और 65 टी20 मैच में अश्विन ने 72 विकेट हासिल किए थे.
ग्लोबल चेस लीग में अमेरिकन गैम्बिट्स के सह- मालिक बने अश्विन
रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने हाल ही में ग्लोबल चेस लीग के दूसरे संस्करण में अमेरिकन गैम्बिट्स टीम को खरीद लिया है. इसका दूसरा सीजन अक्टूबर 2024 के महीने में खेला जाएगा. इस चेस लीग का दूसरा संस्करण 3 से 12 अक्टूबर के बीच में लंदन में खेला जाएगा. टीम के सीईओ समीर पाठक ने रविचंद्रन अश्विन पर बात करते हुए कहा कि
” हमें तेजी से बढ़ती शतरंज लीग के लिए उन्हें अपने साथ पाकर खुशी हो रही है। अश्विन एक खिलाड़ी और चेस प्रेमी के रूप में साख रखते हैं। उम्मीद है कि तीनों के फ्रेंचाइजी स्वामित्व से लीग में विकास आएगा”
रविचंद्रन अश्विन के पास क्रिकेट के अलावा भी है कमाई के अन्य सोर्स
रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) अब 37 वर्ष के हो गए है. ऐसे में यह माना जा रहा है कि रविचंद्रन अश्विन जल्द ही टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सकते है और ऐसा होता है तो रविचंद्रन अश्विन अपने यूट्यूब चैनल पर अधिक फोकस करके उधर भी भी अच्छा पैसा कमा सकते है. वही दूसरी तरफ़ उन्होंने चेस लीग में टीम भी खरीद ली है. ऐसे में अब उधर से रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के लिए कमाई का सोर्स बढ़ सकता है.