Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

इंग्लैंड और अफ्रीका के साथ 8 टी20 मैचों के लिए भारत की संभावित 15 सदस्यीय टीम का ऐलान!

इंग्लैंड और अफ्रीका के साथ 8 टी20 मैचों के लिए भारत की संभावित 15 सदस्यीय टीम का ऐलान! 1

भारतीय टीम को आने वाले समय में काफी व्यस्त रहने वाली है और उन्हें लगातार सीरीज खेलनी है. ऐसे में टीम इंडिया को कई बड़ी टीमों के खिलाफ श्रृंखला खेलनी है और इस कड़ी में साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड भी शामिल हैं.

भारत को अफ़्रीकी टीम के खिलाफ तीन, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है. ऐसे में इसके लिए टीम ऐलान हो सकता है और कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है. यही नहीं टीम इंडिया से बाहर चल रहे ईशान किशन (Ishan Kishan) को भी टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है.

Hardik Pandya कप्तान, जबकि KL Rahul होंगे उपकप्तान!

इन दोनों देशों के खिलाफ टी-20 सीरीज में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) को मौका दिया जा सकता है और उनकी टीम में वापसी हो सकती है. इस टीम की अगुवाई दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) करते हुए नजर आएंगे क्योंकि रोहित शर्मा के इस फॉर्मेट से सन्यास लेने के बाद उन्हें ही भारत का अगला कप्तान माना जा रहा है.

इस सीरीज में राहुल की वापसी उपकप्तान के तौर पर हो सकती है क्योंकि रोहित और विराट कोहली की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया को एक अनुभवी खिलाड़ी की जरुरत होगी और वो अनुभव राहुल टीम को प्रदान कर सकते हैं.

ईशान किशन की होगी वापसी!

इंग्लैंड और अफ्रीका के साथ 8 टी20 मैचों के लिए भारत की संभावित 15 सदस्यीय टीम का ऐलान! 2

बता दें कि टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की इस सीरीज में वापसी हो सकती है और उन्हें खेलने का मौका मिल सकता है. ईशान पिछले कुछ महीने से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं और इस श्रृंखला में उनकी वापसी हो सकती है. किशन ने पहले ही रणजी ट्रॉफी में खेलने का फैसला कर लिया है और अब ऐसे में उनकी वापसी भारतीय टीम में हो सकती है.

अगर इस सीरीज की बात करें तो भारत को नवंबर में अफ्रीका का दौरा करना है और इसकी शुरुआत 8 नवंबर से होगी. अफ़्रीकी टीम के खिलाफ वहां पर भारत को 4 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है. तो वहीँ अगले साल यानी साल 2025 में जनवरी में इंग्लैंड की टीम भारत का दौरा करेगी और 5 मैचों की सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से होगी. इस दौरे पर 5 टी-20 मैच और तीन वनडे मुकाबले खेले जाएंगे.

इस प्रकार हो सकती है भारतीय टीम

यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई.

यह भी पढ़ें: अख्तर जैसी स्पीड, बुमराह जैसी यॉर्कर, भारत को मिला 160 kmph वाला बॉलर, 10 मीटर दूर छटका रहा बल्लेबाजों के स्टंप

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!