James Anderson: इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज़ जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए पहले टेस्ट मैच के बाद खिलाड़ी के तौर पर क्रिकेट जगत को अलविदा कह दिया था. लॉर्ड्स के मैदान पर अपने आखिरी मुक़ाबले में जेम्स एंडरसन ने पहली पारी में 1 और दूसरी पारी में 3 विकेट झटके.
जेम्स एंडरसन (James Anderson) के क्रिकेट जगत को अलविदा कहने के बाद अब भारतीय टीम के दो दिग्गज खिलाड़ियों ने भी संन्यास लेने का मन बना लिया है. जिसके बाद ऐसे रिपोर्ट्स आ रहे है कि यह दोनों ही दिग्गज जल्द ही बीसीसीआई (BCCI) को आधिकारिक मेल करके अपने संन्यास का ऐलान औपचारिक तौर पर कर सकते है.
जेम्स एंडरसन ने लॉर्ड्स के मैदान पर खेला अपना अंतिम मुक़ाबला

जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने इंग्लैंड के लिए अपने 22 साल लंबे इंटरनेशनल करियर को अलविदा कह दिया है. जेम्स एंडरसन ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुक़ाबला क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला. जेम्स एंडरसन की बात करें तो उन्होंने इंग्लैंड (England) के खेले 188 टेस्ट मैच में 704 विकेट झटके है. एक तेज गेंदबाज़ के तौर पर जेम्स एंडरसन से अधिक विकेट टेस्ट विकेट वर्ल्ड क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज़ के पास नहीं है.
188 Tests. 704 wickets. Countless memories.
Go well in your retirement, Jimmy 🐐 pic.twitter.com/cuSH6DWId9
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) July 12, 2024
जेम्स एंडरसन के बाद ये 2 भारतीय दिग्गज कर सकते है संन्यास का ऐलान
जेम्स एंडरसन (James Anderson) के संन्यास लेने के बाद टीम इंडिया (Team India) के दो दिग्गज खिलाड़ी शिखर धवन और इशांत शर्मा भी जल्द ही संन्यास का ऐलान कर सकते है. शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की बात करें तो उन्हें दिसंबर 2022 के अंत से टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है वहीं इशांत शर्मा (Ishant Sharma) ने अपना आखिरी मुक़ाबला साल 2021 में इंग्लैंड दौरे पर खेला था. ऐसे में अब यह दोनों भारतीय दिग्गज भी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला कर सकते है.
लंबे समय से दोनों खिलाड़ियों के संन्यास के लगाए जा रहे है कयास
शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और इशांत शर्मा (Ishant Sharma) के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के कयास काफी लंबे समय से लगाए जा रहे है. मीडिया में वर्ल्ड कप 2023 के बाद से ही दोनों खिलाड़ियों के संन्यास लेने की खबरें काफी ट्रेंड कर रही थी लेकिन उसके बाद उन्होंने आईपीएल (IPL) क्रिकेट में अपनी फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया लेकिन दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस कुछ खास नहीं रही.
जिस वजह से दोनों ही दिग्गज अपनी- अपनी फ्रेंचाइजी के लिए अधिक नहीं खेल पाए. जिस वजह से अब ऐसा माना जा रहा है कि आईपीएल ऑक्शन 2024 (IPL 2024 Auction) से यह दोनों ही दिग्गज भारतीय खिलाड़ी संन्यास लेने का औपचारिक तौर पर ऐलान कर देंगे.