Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

वेस्टइंडीज-पाकिस्तान सहित ये 5 टीमें WTC फाइनल की रेस से हुई बाहर, 2 फाइनलिस्ट के लिए इन 4 टीमों में बची टक्कर

WTC

WTC: टीम इंडिया (Team India) ने हाल ही में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का ख़िताब अपने नाम किया है. टी20 वर्ल्ड कप का ख़िताब अपने नाम करने के बाद टीम इंडिया की नज़र अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंसशिप का ख़िताब जीतने पर है.

मौजूदा समय में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल (WTC POINTS TABLE) को देखें तो उसमें ऐसा नज़र आ रहा है कि वेस्टइंडीज, पाकिस्तान समेत 5 टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने की दौड़ से बाहर हो गई है वहीं दूसरी तरफ़ अब फाइनल में पहुंचने के लिए केवल 4 टीमों में जंग जारी है.

वेस्टइंडीज-पाकिस्तान सहित ये 5 टीमें WTC फाइनल की रेस से हुई बाहर

WTC

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 (WTC 2023-25) के साइकिल को देखें तो इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच हुए मुक़ाबले में इंग्लैंड के पारी और 114 रनों की जीत मिलने के बावजूद इंग्लैंड की टीम 9वें पायदान पर है. इंग्लैंड की टीम के साथ- साथ 8वें पायदान पर बांग्लादेश की टीम मौजूद है.

मौजूदा समय में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के साइकिल को देखें तो उसको देखकर ऐसा ही लग रहा है कि वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने की दौड़ से बाहर हो चूकी है.

इन 4 टीमों के बीच में देखने को मिल सकती है कड़ी टक्कर

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के मौजूदा पॉइंट्स टेबल को देखें तो टॉप 4 में टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीम मौजूद है. जिसके बाद यह लगभग तय ही माना जा रहा है कि अंतिम दौड़ में फाइनल में पहुंचने की रेस इन 4 टीमों के बीच में ही देखने को मिल सकती है.टीम इंडिया (Team India) पहले पायदान पर 68.51 प्रतिशत के साथ मौजूद है वहीं ऑस्ट्रेलिया के पास 62.50 प्रतिशत है और वो दूसरे पायदान पर मौजूद है. तीसरे और चौथे पायदान पर मौजूद न्यूजीलैंड और बांग्लादेश 50 प्रतिशत के साथ मौजूद है.

WTC 2023-25 की अपडेटेड पॉइंट्स टेबल:

WTC

यह भी पढ़े: इंग्लैंड की जीत के बाद WTC पॉइंट्स टेबल पर बड़ा उलटफेर, अब टीम इंडिया के साथ इस दुश्मन देश का होगा फाइनल

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!