After Rohit Sharma, now Nita Ambani snatched the captaincy from Hardik Pandya, now the responsibility has been handed over to this dangerous player

Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए अभी से सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से हो सकती है. हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने इसके तारीखों का ऐलान नहीं किया है.

वहीं आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में से एक मुंबई इंडियंस की जमकर चर्चा हो रही है. दरअसल, हाल ही में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से कप्तानी लेकर हार्दिक पांड्या को सौंपी थी और अब जानकारी ये आ रही है कि अब हार्दिक पांड्या एक दूसरे खिलाड़ी को कप्तानी की जिम्मेदारी दी जाएगी.

Advertisment
Advertisment

क्या हार्दिक पांड्या नहीं करेंगे मुंबई इंडियंस की कप्तानी

After Rohit Sharma, now Nita Ambani snatched the captaincy from Hardik Pandya, now the responsibility has been handed over to this dangerous player

आईपीएल 2024 के लिए कुछ दिनों पहले मिनी ऑक्शन का आयोजन किया गया था और ऑक्शन से पहले ही मुबंई इंडियंस ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से कप्तानी वापस लेकर हार्दिक पांड्या को सौंप दी थी. हार्दिक पांड्या को कप्तानी मिलने के बाद से रोहित शर्मा के फैंस और मुंबई इंडियंस के फैंस काफी ज्यादा नराज हो गए थे. वहीं अब हार्दिक पांड्या से भी कप्तानी वापस लेने की जानकारी सामने आ रही है.

दरअसल, हार्दिक पांड्या वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान चोटिल हो गए थे और तभी से क्रिकेट की दुनिया से बाहर चल रहे हैं. हार्दिक पांड्या को लेकर पहले दावा किया जा रहा था कि वो आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले फिट होकर वापसी कर जाएंगे लेकिन अब तक उनके फिटनेस के संबंध में आधिकारिक रूप से सकारात्मक जानकारी सामने नहीं आई है और इसी वजह से अब आईपीएल 2024 खेलना संदिग्ध बताया जा रहा है.

सूर्यकुमार यादव को दी जा सकती है कप्तानी

अगर हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 के लिए उपलब्ध नहीं हो पाते हैं तो मुंबई इंडियंस के सामने काफी ज्यादा मुश्किलें खड़ा हो सकती हैं. ऐसे में मुंबई इंडियंस फिर से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी देना चाहेगी लेकिन रोहित शर्मा फिर से मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने के लिए तैयार नहीं होंगे. ऐसे स्थिती में मुंबई इंडियंस को सूर्यकुमार यादव को कप्तानी की जिम्मेदारी देनी पड़ सकती है.

Advertisment
Advertisment

सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल 2023 में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के गैरमौजूदगी में कुछ मुकाबलों में कप्तानी की थी और अब उनको फिर से आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी की जिम्मेदारी दी जा सकती है. हालांकि, इस विषय में अभी मुंबई इंडियंस ने आधिकारिक अपडेट नहीं दिया है. ऐसे में अभी कुछ भी कहना जल्दीबाजी होगी.

यह भी पढ़ें-कप्तानी के वो 3 बड़े रिकॉर्ड जो सिर्फ और सिर्फ हैं एमएस धोनी के हैं नाम, कोहली से लेकर रोहित तक नहीं कर पाए हासिल

Nitish Kumar Kushwaha

Sports Journalist At Sportzwiki