IPL 2026: आईपीएल 2026 में 18 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले फैंस के लिए बहुत बड़ी खबर सामने आई है, क्योंकि क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक फाइनली पूरी तरह से फिट हो चुका है और इस मुकाबले में जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। तो आइए उस गेंदबाज के बारे में जान लेते हैं, जो एक बार फिर फैंस के दिलों पर राज करने जा रहा है।
राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है मैच
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों ही टीमों का आईपीएल 2026 में अब तक प्रदर्शन कुछ खास नहीं कर रहा है। फैंस को अब तक काफी ज्यादा निराशा झेलनी पड़ी है।
दोनों टीमें 18 अप्रैल को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद में एक दूसरे से भिड़ने जा रही हैं और इस मैच से पहले एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है। खबर है कि SRH के परमानेंट कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) फिट हो गए हैं और 18 तारीख को खेलते नजर आ सकते हैं।
फिट हुए Pat Cummins

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक पैट कमिंस 17 दिसंबर के बाद से एक भी मैच खेलते नजर नहीं आए हैं। लेकिन अब वह एक बार फिर एक्शन में दिखाई देने वाले हैं, क्योंकि वो पूरी तरह से फिट हो चुके हैं।
क्रिकबज में छपी खबर के अनुसार हाल ही में पैट कमिंस का स्कैन हुआ और इस स्कैन में पाया गया कि उनकी बैक की समस्या दूर हो गई है। इसके चलते अब वह गेंदबाजी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। बुधवार को सिडनी में हुए इस स्कैन्स में पता चला कि कमिंस अपने बैक इंजरी से पूरी तरह से रिकवर हो चुके हैं और 17 तारीख को SRH का हिस्सा बन जाएंगे। यहीं नहीं हो सके तो वो 18 तारीख को सीएसके के खिलाफ मैच में खेलते भी नजर आएं।
अब तक कुछ ऐसा रहा है Pat Cummins का रिकॉर्ड
पैट कमिंस (Pat Cummins) के नाम ओवरऑल आईपीएल में 72 मैचों में कुल 79 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 34 रन देकर 4 विकेट रहा है। इस बीच उन्होंने 50 पारियों में 20 बार नाबाद लौटते हुए 612 रन भी बनाए हैं। कहने को तो वो गेंदबाज हैं लेकिन उनके नाम तीन अर्थशतक भी दर्ज हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 66 रनों का है
🚨According to Cricket Australia, Pat Cummins has been given the all-clear to bowl, with fresh scans confirming his back stress issue is resolved.
He will join SRH on Friday.#IPL2026 pic.twitter.com/Brt2gjw8rN
— Cricbuzz (@cricbuzz) April 16, 2026