Angkrish Raghuvanshi Fitness Update : आईपीएल 2026 में कल रात को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए अहम मुक़ाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराकर अपनी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखा। हालांकि टीम की इस अहम जीत के बीच एक ऐसी घटना भी सामने आई जिसने खिलाड़ियों और टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी है।
KKR के युवा बल्लेबाज और इस सीजन में टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल अंगकृष रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi) मैच के दौरान गंभीर चोट का शिकार हो गए। कैच लेने की कोशिश के दौरान उनकी अपने साथी खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती से जोरदार टक्कर हुई, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। मैच के बाद KKR के असिस्टेंट कोच शेन वॉटसन ने उनकी चोट को लेकर बड़ा अपडेट दिया।
MI के खिलाफ मुकाबले में कैसे लगी चोट
यह घटना मुंबई इंडियंस की पारी के 11वें ओवर के दौरान हुई। तिलक वर्मा ने एक ऊंचा शॉट खेला, जिसे पकड़ने के लिए विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi) तेजी से आगे की ओर दौड़े। उसी समय गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती भी कैच लेने की स्थिति में पहुंच चुके थे। ऐसा लग रहा था कि गेंद वरुण के क्षेत्र में थी, लेकिन रघुवंशी ने कैच लेने के लिए आवाज लगाते हुए तेजी से आगे बढ़ना जारी रखा।
दोनों खिलाड़ियों के बीच तालमेल की कमी के कारण वे एक-दूसरे से जोरदार तरीके से टकरा गए। इस टक्कर की वजह से वरुण चक्रवर्ती के हाथ से कैच भी छूट गया। टक्कर इतनी तेज थी कि रघुवंशी तुरंत असहज दिखाई दिए और कुछ समय बाद मैदान से बाहर चले गए।
𝐈 𝐠𝐨𝐭 𝐢𝐭! 𝐍𝐨, 𝐈 𝐠𝐨𝐭 𝐢𝐭! 𝐖𝐚𝐢𝐭… 𝐰𝐡𝐨 𝐠𝐨𝐭 𝐢𝐭?!” 😫
Absolute chaos in the middle as Varun Chakaravarthy & Angkrish Raghuvanshi collide giving Tilak Varma a massive lifeline! 😱#TATAIPL Race to Playoffs 2026 👉 #KKRvMI | LIVE NOW ➡️… pic.twitter.com/T7X1M3GRQA
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 20, 2026
शेन वॉटसन ने दिया Angkrish Raghuvanshi की इंजरी पर अपडेट
मैच समाप्त होने के बाद शेन वॉटसन ने अंगकृष रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi) की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टक्कर के कुछ ही ओवर बाद युवा बल्लेबाज को गर्दन में दर्द महसूस होने लगा था। इसके अलावा उन्हें सिरदर्द और हल्का चक्कर आने की शिकायत भी हुई।
वॉटसन ने कहा कि दुर्भाग्य से अंगकृष उस कैच को पकड़ने के लिए काफी दूर तक दौड़े थे और टक्कर के बाद उनकी स्थिति सामान्य नहीं रही। उन्होंने यह भी कहा कि रघुवंशी मुकाबले को पूरा करना चाहते थे, लेकिन उनकी हालत को देखते हुए मेडिकल टीम ने उन्हें मैदान से बाहर रखने का फैसला किया।
कनकशन सब्स्टीट्यूट के रूप में मैदान पर आया नया खिलाड़ी
अंगकृष रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi) की चोट के बाद KKR ने तुरंत कनकशन सब्स्टीट्यूट का इस्तेमाल किया। उनकी जगह तेजस्वी सिंह दहिया को टीम में शामिल किया गया। रघुवंशी बल्लेबाजी के दौरान मैदान पर वापस नहीं लौट सके और टीम को उनकी कमी साफ तौर पर महसूस हुई।
हालांकि KKR ने मुकाबला जीत लिया, लेकिन टीम मैनेजमेंट के लिए यह चिंता की बात रही कि उनका एक महत्वपूर्ण बल्लेबाज बीच मैच से बाहर हो गया। इस सीजन में रघुवंशी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और कई महत्वपूर्ण मौकों पर टीम के लिए अहम पारियां खेल चुके हैं।
वरुण चक्रवर्ती की फिटनेस पर भी आया बड़ा अपडेट
शेन वॉटसन ने सिर्फ अंगकृष रघुवंशी ही नहीं बल्कि वरुण चक्रवर्ती की फिटनेस को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वरुण फिलहाल कुछ दर्द के बावजूद लगातार मैच खेल रहे हैं। वॉटसन के अनुसार यह दिखाता है कि वह टीम के लिए योगदान देने के लिए कितने समर्पित हैं।
उन्होंने कहा कि शुरुआती मैचों की तुलना में वरुण ने अपने प्रदर्शन में जबरदस्त सुधार किया है और अब वह लगातार टीम के लिए प्रभावशाली गेंदबाजी कर रहे हैं। वॉटसन ने यह भी माना कि KKR खुद को भाग्यशाली मानती है कि टीम के पास वरुण जैसा प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद है।
ये भी पढ़े : 23 तारीख से शुरू हो रहा क्रिकेट का कुंभ, खेले जाएंगे 100-200 नहीं बल्कि 1788 मैच