Virat Kohli Refused To Play For India: आईपीएल 2026 में विराट कोहली जबरदस्त लय में नजर आ रहे हैं और उनके बल्ले से लगातार रनों की बारिश देखने को मिल रही है। 13 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ विराट का पुराना अंदाज देखने को मिली और बड़ी पारी न आने की शिकायत को दूर करते हुए शतक जड़ 105 रन नाबाद आए। उनकी इस पारी के बाद, कई दिग्गज दावा कर रहे हैं कि कोहली को अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए पक्का मान लेना चाहिए और उनको लेकर कोई सवाल नहीं होने चाहिए।
इस बीच विराट कोहली (Virat Kohli) का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुद कह रहे हैं कि अब इंडिया नहीं खेलना है। इसके बाद से फैंस में हलचल मच गई है कि क्या कोह्लहि जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट से पूरी तरह रिटायर होने वाले हैं, क्योंकि उन्होंने टी20आई और टेस्ट से पहले ही संन्यास ले लिया था और अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही नजर आते हैं।
विराट कोहली (Virat Kohli) का ‘अब इंडिया के लिए थोड़ी न खेलना’ कमेंट वाला वीडियो वायरल

RCB vs KKR मैच के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तबाही मचाए हुए हैं। एक वीडियो सिंगल लेकर खाता खोलने पर जश्न मनाने का है। वहीं, एक वीडियो फैन द्वारा मैदान के अंदर आकर उनके पैर छूने का है। उनके आईपीएल करियर के नौवें शतक को पूरा करने वाले मोमेंट की क्लिप भी चर्चा में है। हालांकि, सबसे ज्यादा बात उस वीडियो की हो रही है, जिसमें उन्हें यह कहते हुए देखा जा रहा है कि अब इंडिया के लिए थोड़ी न खेलना है।
इस वीडियो के सामने आने के बाद से लगातार चर्चा हो रही है कि क्या अब विराट कोहली (Virat Kohli) टीम इंडिया की जर्सी में नजर नहीं आएंगे। क्या उन्होंने 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने का इरादा त्याग दिया है? तो चलिए हम आपको पूरा सच बताते हैं।
VIRAT KOHLI ON STUMP MIC 😭
“Ab to India k liye thodi naa khelna hai ab to har shot lgega”. pic.twitter.com/Z3ou2nUyoy
— VIKAS (@Vikas662005) May 14, 2026
क्या है विराट कोहली के टीम इंडिया के लिए नहीं खेलने वाले वायरल वीडियो की सच्चाई?
दरअसल, विराट कोहली (Virat Kohli) का ‘अब इंडिया थोड़े ही खेलना है’ वाला कमेंट का मतलब उनके संन्यास लेने से नहीं था। उन्होंने यह बात अंडर-19 और टीम इंडिया के पूर्व साथी खिलाड़ी मनीष पांडे से रैंप शॉट को लेकर कही। कोहली ने जब अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था तो उसमें मनीष भी शामिल थे। वहीं, बाद में दोनों भारत के लिए भी खेले।
वहीं, इस आईपीएल सीजन में मनीष कोलकाता नाइट राइडर्स में हैं। ऐसे में जब RCB vs KKR मैच में ये दोनों खिलाड़ी आमने-सामने आए तो मजेदार बातचीत देखने को मिली। वहीं, जब कोहली बल्लेबाज कर रहे थे तो उन्होंने फील्डिंग कर रहे मनीष को आवाज दी और रैंप शॉट का सिंगल करते हुए कहा कि अभी मारूंगा देख।
इसके बाद, हंसते हुए उन्होंने कहा, “अब तो इंडिया के लिए थोड़ी ना खेलना है, अब तो हर शॉट लगेगा,” जिससे पांडे के चेहरे पर मुस्कान आ गई। यह हंसी-मजाक तुरंत वायरल हो गया और फैंस ने हाई-प्रेशर चेज़ के बीच कोहली के इस मस्ती भरे अंदाज के वीडियो शेयर किए।
FAQs
विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए न खेलने वाली बात किस से कही?
यह भी पढ़ें: RCB vs KKR मैच में हुई बड़ी सुरक्षा चूक, बीच मैच Virat Kohli की ओर झपटा फैन; वीडियो वायरल