Posted inक्रिकेट (Cricket), क्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

‘अपनी बहन का रिश्ता दे दो’, बाबर आज़म के फैंस पर भड़की ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस, पाक कप्तान से शादी कराने की दी सलाह

Babar ko Apni Behan Ka Rishta Dedo Nazish Jahangir got angry at Babar Azam fans

Babar Azam: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म एक बार फिर चर्चा का विषय बने हुए हैं। पिछले साल वो कप्तानी छिनने की वजह से चर्चा में थे। इस साल कप्तान वापस बनने की वजह से चर्चा में हैं तो वहीं, इस बार पाक कप्तान शादी को लेकर कुछ ज्यादा ही चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर काफी बातें हो रही हैं लेकिन इस बार मामला थोड़ा सा गंभीर है। एक पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस ने तो यहाँ तक कह दिया है कि ‘अपनी बहन का रिश्ता दे दो।’ आइये जानते हैं, क्या है मामला?

Babar Azam की शादी ने मचाया बवाल

दरअसल, मामला ये है कि बाबर आज़म (Babar Azam) की शादी को लेकर ये अफवाह उड़ी थी कि वो पाकिस्तानी अभिनेत्री नाजिश जहांगीर से शादी करने वाले हैं लेकिन इस अभिनेत्री ने सारी अफवाहों पर विराम लगा दिया और यही वो वजह है जिसकी वजह से सारा रायता फैला है। मामला ये है कि इंस्टाग्राम पर एक सवाल जवाब के राउंड में नाजिश जहांगीर से ये एक फैन ने ये पूछा की क्या वो बाबर आज़म से शादी करेंगी?

इसपर अभिनेत्री ने मजाकिया लहजे में कहा कि “मज़रात ही करुंगी”, जिसका मतलब है कि उन्होंने इसको मना किया। उनका कहना था कि वो माफ़ी मांग रही हैं। उनका ये अजवाब सुनकर बाबर का फैन काफी भड़क गया और इस अभिनेत्री को ट्रोल करने लगा। मामला इतना गंभीर हुआ कि अभिनेत्री को अपना अकाउंट तक प्राइवेट करना पड़ा।

नाजिश जहांगीर ने दिया जवाब

गौरतलब है कि बाबर आज़म (Babar Azam) को लेकर मामला ज्यादा बढ़ा, तो अभिनेत्री नाजिश जहांगीर ने इसका मुंहतोड़ जवाब भी दिया। मामले को रफा दफा करने के उन्होंने बाबर को अपना भाई बताया। एआरवाईन्यूज.टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, वो कहती हैं, ‘बाबर भाई हम सबके भाई हैं लेकिन उनके प्रशंसक दिल खोलकर नकारात्मकता फैला रहे हैं।’

इसके साथ ही उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी में लिखा कि जिन लोगों को मेरी बात बुरी लगी है, वो बाबर को अपनी बहन का रिश्ता दे दें लेकिन मेरी जान छोड़ें।

क्या कर रहे हैं बाबर आज़म?

आपको बता दें कि इस समय बाबर आज़म (Babar Azam) न्यूजीलैंड के खिलाफ घर पर टी20 सीरीज खेल रहे हैं। उन्हें फिर से वाइट बॉल क्रिकेट का कप्तान बनाया गया है। न्यूजीलैंड सीरीज की बात करें तो पहला टी20 बारिश के कारण रद्द हुआ, तो दूसरे टी-20 में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हरा दिया था। वहीं, तीसरे मैच में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल की और सीरीज को 1-1 से बराबर कर ली।

ये भी पढें: VIDEO: गुजरात को जिताने के लिए बेईमानी पर उतरे अंपायर, दिल्ली के इस युवा बल्लेबाज को धोखे से भेजा पवेलियन

Mayank Kumar

मेरा नाम मयंक कुमार है और मैं एक क्रिकेट प्रेमी, कंटेंट क्रिएटर और खेलों का सच्चा...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!