BCCI changed the schedule of two matches of IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का रोमांच जारी है और अब तक 21 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस दौरान सबसे अच्छा प्रदर्शन राजस्थान रॉयल्स का रहा, जिसने अपने पांच मैचों में लगातार चार जीत दर्ज कीं। वहीं, सबसे खराब प्रदर्शन कोलकाता नाइट राइडर्स का रहा, जिसने चार मैचों में तीन हारे और मात्र एक अंक हासिल किया, जो उसे बारिश के कारण पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला रद्द होने के कारण मिला था।
आज IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टक्कर होने वाली है। इस सीजन का शेड्यूल BCCI ने दो चरण में जारी किया था लेकिन अब एक बार फिर से कुछ बदलाव देखने को मिला है दो मैचों का वेन्यू और टाइमिंग चेंज कर दिया गया है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है और किन मैचों का शेड्यूल बदला है।
BCCI ने IPL 2026 के दो मैचों के कार्यक्रम में किया बदलाव

आईपीएल में कई बार ऐसा देखने को मिला है कि कुछ कारणों से मैचों का शेड्यूल या फिर समय चेंज करना पड़ा है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। BCCI ने गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले दोनों मुकाबलों का वेन्यू स्वैप कर दिया है। यह फैसला अहमदाबाद में होने वाले नगर निगम चुनाव को देखते हुए लिया गया है।
दरअसल, पहले के कार्यक्रम के अनुसार IPL 2026 में GT और CSK के बीच दो मुकाबले खेले जाने थे, जिसमें पहला मुकाबला रविवार, 26 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे अहमदाबाद में होना था। वहीं, दूसरी बार टक्कर गुरुवार, 21 मई को शाम 7:30 से चेन्नई में होनी थी लेकिन अब इन मुकाबलों के वेन्यू आपस में स्वैप कर दिए गए हैं।
GT-CSK के बीच IPL 2026 में खेले जाने वाले मुकाबलों के वेन्यू स्वैप
BCCI की घोषणा के बाद, गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पहला मुकाबला अब अहमदाबाद के बजाय चेन्नई में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मुकाबला जो चेन्नई में होना था, वो अब अहमदाबाद में खेला जाएगा। हालांकि, मैचों का समय पहले जैसा ही रहेगा।
मीडिया रिलीज के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के कार्यक्रम में संशोधन की घोषणा की है। गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच दोपहर का मैच, जो मूल रूप से 26 अप्रैल, 2026 को अहमदाबाद में खेला जाना था, अब चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा और मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।
इसी के अनुरूप, चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच दूसरा मैच, जो 21 मई, 2026 को शाम को खेला जाना था, अब अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा और मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। यह बदलाव अहमदाबाद और गुजरात के अन्य हिस्सों में 26 अप्रैल, 2026 को होने वाले नगर निगम चुनावों के मद्देनजर आवश्यक हो गया है।
IPL 2026 में गुजरात और चेन्नई के प्रदर्शन पर एक नजर
शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार दो हार के साथ की थी। GT को पंजाब किंग्स ने 3 विकेट और राजस्थान रॉयल्स ने 6 रन से हराया था। हालांकि, इसके बाद गुजरात की जोरदार वापसी देखने को मिली और टीम ने लगातार दो मुकाबले जीते। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गिल की टीम ने 1 रन और फिर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस तरह चार मैचों में 4 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में गुजरात की टीम छठे स्थान पर है।
दूसरी तरफ, चेन्नई सुपर किंग्स का सफर भी IPL 2026 में अभी तक खास अच्छा नहीं रहा है। CSK को अपने पहले तीन मैचों में हार का मुंह देखने पड़ा। इस दौरान राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट, पंजाब किंग्स ने 5 विकेट और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 43 रनों से हराया। हालांकि, अपने चौथे मैच में चेन्नई ने काफी जोरदार प्रदर्शन किया और दिल्ली कैपिटल्स को हराकर सीजन में पहली जीत दर्ज की। फिलहाल चार मैचों में 2 अंक के साथ रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर है।
FAQs
BCCI ने किन दो टीमों के बीच होने वाले मुकाबलों का वेन्यू स्वैप किया है?
गुजरात और चेन्नई के बीच पहली टक्कर अहमदाबद के बजाय कहां होगी?
यह भी पढ़ें: KKR का मैच विनर गेंदबाज हुआ 2 साल के लिए सस्पेंड, इस छोटे से जुर्म की मिल गई बड़ी सजा