Posted inक्रिकेट (Cricket)

KKR का मैच विनर गेंदबाज हुआ 2 साल के लिए सस्पेंड, इस छोटे से जुर्म की मिल गई बड़ी सजा

KKR का मैच विनर गेंदबाज हुआ 2 साल के लिए सस्पेंड, इस छोटे से जुर्म की मिल गई बड़ी सजा

KKR Star Bowler Ban: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले ही कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाजी विभाग को किसी की नजर लग गई थी और एक के बाद एक उसके तीन प्रमुख पेसर पूरी तरह से या फिर कुछ समय के लिए बाहर हो गए। सबसे पहले मुस्तफिजुर रहमान को BCCI ने रिलीज करने को कहा। इसके बाद, हर्षित राणा चोट का शिकार हो गए और उन्हें भी पूरे सीजन से बाहर होना पड़ा, जबकि श्रीलंका के मथीशा पथिराना अभी तक टीम से नहीं जुड़े हैं, क्योंकि उनकी फिटनेस भी सवालों के घेरे में थी।

कमजोर गेंदबाजी आक्रमण के कारण मौजूदा आईपीएल सीजन में KKR को लगातार हार का भी सामना करना पड़ रहा है। कोलकाता ने अभी तक अपने चार मैचों में से तीन गंवाए हैं, जबकि एक बारिश की भेंट चढ़ गया था। अजा टीम को अपना पांचवां मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना है लेकिन इस बीच उसके मैच विनर गेंदबाज पर 2 साल का बैन लगा दिया गया है।

CSK के खिलाफ मैच से पहले KKR के गेंदबाज पर दो साल का प्रतिबंध लगा

KKR का मैच विनर गेंदबाज हुआ 2 साल के लिए सस्पेंड, इस छोटे से जुर्म की मिल गई बड़ी सजा

कोलकाता नाइट राइडर्स को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना चेपॉक स्टेडियम में करना है, जो CSK का होम ग्राउंड है। हालांकि, शाम 7:30 बजे से शुरू होने वाले मैच से पहले KKR के लिए एक बुरी खबर सामने आई और उसके प्रमुख तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजराबानी को दो साल के लिए बैन कर दिया गया है। अब जिम्बाब्वे का यह तेज गेंदबाज अगले दो साल के लिए लीग का हिस्सा नहीं बन पाएगा।

हालांकि, आप में से जो लोग इसे आईपीएल से जोड़ रहे हैं, उन्हें बता दें कि KKR के इस मैच विनर को भारतीय लीग से बैन नहीं किया गया है। मुजराबानी पर बैन PSL खेलने पर लगा है, जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लगाया है। पीसीबी ने एक मीडिया रिलीज के माध्यम से मुजराबानी को आगामी दो साल के लिए पीएसएल से बैन किए जाने की जानकारी दी।

KKR के ब्लेसिंग मुजराबानी पर PCB ने लगाया बैन

दरअसल, कोलकाता नाइट राइडर्स के द्वारा आईपीएल 2026 के लिए अप्रोच किए जाने पर ब्लेसिंग मुजराबानी ने अपना PSL कॉन्ट्रैक्ट छोड़ दिया था। उन्हें मौजूदा पीएसएल सीजन के लिए इस्लामाबाद यूनाइटेड ने डायरेक्ट साइन किया था लेकिन फिर केकेआर के द्वारा डील मिलने पर उन्होंने पाकिस्तान में होने वाली लीग से किनारा कर लिया। इसी वजह से पीसीबी ने सख्त एक्शन लेते हुए दाएं हाथ के पेसर को अगले दो साल के लिए बैन कर दिया है।

पीसीबी ने मीडिया रिलीज में कहा,

“विस्तृत अनुशासनात्मक समीक्षा के बाद, जिम्बाब्वे के क्रिकेटर ब्लेसिंग मुजराबानी एचबीएल पीएसएल के अगले दो (2) संस्करणों में भाग लेने के लिए तत्काल प्रभाव से अयोग्य घोषित किए गए हैं। बिना किसी वैध कारण के ऐसी प्रतिबद्धताओं से मुकरने का प्रयास संविदात्मक दायित्वों और वैश्विक पेशेवर खेलों को नियंत्रित करने वाले सद्भावना के सिद्धांतों का उल्लंघन है। पीएसएल आधुनिक क्रिकेट शेड्यूल की जटिलताओं को स्वीकार करता है, लेकिन वह उन नैतिक ढांचों से समझौता नहीं करेगा जो फ्रेंचाइजी के लिए निष्पक्षता और लीग की भर्ती प्रक्रियाओं की अखंडता सुनिश्चित करते हैं। दो साल का प्रतिबंध उल्लंघन की गंभीरता को दर्शाता है।”

KKR ने मुस्ताफिजुर को रिलीज करने के बाद, मुजराबानी को किया था साइन

ब्लेसिंग मुजराबानी को टी20 का अच्छा तेज गेंदबाज माना जाता है। पिछले सीजन उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी अस्थाई रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किया था। हालांकि, फिर नीलामी में मुजराबानी को किसी ने नहीं खरीदा। पाकिस्तान सुपर लीग में भी 11 फरवरी को हुए ऑक्शन में मुजराबानी अनसोल्ड रहे थे लेकिन बाद में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने उनके साथ करार कर लिया था।

हालांकि, जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज किया तो फिर उन्हें रिप्लेसमेंट गेंदबाज की जरूरत महसूस हुई। इसके बाद, कोलकाता की फ्रेंचाइजी ने मुजराबानी से संपर्क किया और उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग से अपना नाम वापस लेकर आईपीएल 2026 में खेलने के लिए रजामंदी दे दी। इसी वजह से पीसीबी ने उनके ऊपर बैन लगाया है।

अगर आईपीएल 2026 में मुजराबानी के प्रदर्शन की बात करें तो उन्हें KKR ने सिर्फ दो ही मैचों में मौका दिया है। इस दौरान पेसर ने दो मैचों में चार विकेट लिए। ये सभी विकेट मुजराबानी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने अंतिम मैच में लिए लेकिन इसके बाद उन्हें प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया।

FAQs

ब्लेसिंग मुजराबानी दो साल के बैन के कारण किस लीग में नहीं खेल पाएंगे?
PSL
IPL 2026 के लिए ब्लेसिंग मुजराबानी को KKR ने किस खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किया था?
मुस्ताफिजुर रहमान

यह भी पढ़ें: मंदिर में ‘हनुमान चालीसा’, ऑक्शन और खुद की भविष्यवाणी … Praful Hinge की कहानी फिल्मी से कम नहीं

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!