Big update on Ayush Mhatre: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर से हार की राह पर आ गई है। इस सीजन में अपने शुरूआती तीन मैच हारने वाली CSK ने लगातार दो जीत दर्ज कर अच्छे प्रदर्शन के संकेत दिए थे लेकिन 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फिर से शिकस्त झेलनी पड़ी। इस मुकाबले में चेन्नई को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 रन से हराया।
हालांकि, एक समय लग रहा था कि चेन्नई सुपर किंग्स आसानी से 195 का लक्ष्य हासिल कर लेगी, क्योंकि युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन उनके आउट होने के बाद, मामला हाथ से निकल गया। म्हात्रे को इंजरी हो गई लेकिन फिर भी उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखने का फैसला किया लेकिन बाद में जल्दी ही आउट हो गए। उनके बल्ले से 13 गेंदों में 30 रनों की पारी आई, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल रहा।
पांचवें ओवर में दो रन लेने के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी का आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) हुए शिकार

रन चेज के दौरान नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) काफी बेखौफ अंदाज में खेलते दिखे। उन्हें शुरुआत में हेनरिक क्लासेन के हाथों जीवनदान मिला और इसके बाद म्हात्रे ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। इस दौरान प्रफुल हिंगे के एक ओवर में 22 रन जड़ दिए। दाएं हाथ के खिलाड़ी की बल्लेबाजी को देखकर लग रहा था कि चेन्नई की टीम लक्ष्य का काफी जबरदस्त तरीके से पीछा कर रही है और जीत हासिल करने में सफल रहेगी लेकिन फिर पांचवें ओवर में टर्निंग पॉइंट आया।
इस ओवर की पहली वैध गेंद पर कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने दो रन भागे। इसके बाद, फिर से अगली गेंद पर दो रन दौड़कर लिए लेकिन इस दौरान दूसरे रन को पूरा करते समय आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) लंगड़ाते नजर आए, क्योंकि उनकी हैमस्ट्रिंग में समस्या हो गई। आयुष काफी दर्द में दिख रहे थे और इसी वजह से फिजियो तुरंत अंदर आए। मैदान पर ही उपचार के बाद, म्हात्रे बल्लेबाजी के लिए तैयार हो गए लेकिन अगली ही गेंद पर सिंगल लेने के दौरान उनकी परेशानी बढ़ गई और रन आउट होने से बचे। हालांकि, फिर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया।
आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) के तीन हफ्ते तक बाहर रहने की संभावना
आउट होने के बाद, मैदान से बाहर जाते समय आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) दर्द में दिखे और उनकी हालत देखकर आसार जताए जा रहे थे कि अब मैदान में उनकी वापसी कुछ समय बाद ही होगी। मैच के बाद, बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने भी बताया था कि म्हात्रे को हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है और स्कैन के बाद चीजें स्पष्ट होंगी। हालांकि, हसी ने तब संकेत दे दिए थे कि म्हात्रे कुछ समय के लिए बाहर रहेंगे और अब मीडिया रिपोर्ट्स में उनके 3 हफ्ते बाहर रहने की जानकारी सामने आई है।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, आयुष म्हात्रे बाएं पैर में हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण कम से कम तीन हफ्ते तक बाहर रह सकते हैं। म्हात्रे का स्कैन सोमवार को होगा, जब वह मुंबई पहुंचेंगे, जहां चेन्नई सुपर किंग्स को 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस का सामना करना है।
IPL 2026 में आयुष म्हात्रे की 15 मई को हो सकती है वापसी
अगर आयुष म्हात्रे 3 सप्ताह तक बाहर रहते हैं तो फिर चेन्नई सुपर किंग्स के अगले पांच मुकाबले नहीं खेल पाएंगे। इस दौरान CSK को मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना करना है। रुतुराज गायकवाड़ की टीम को LSG से दोबारा 15 मई को खेलना है। इसी मैच में म्हात्रे वापस आ सकते हैं।
18 वर्षीय बल्लेबाज काफी शानदार फॉर्म में था और अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन भी बनाए थे। म्हात्रे ने छह पारियों में 177.87 की स्ट्राइक रेट से 201 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल रहे। इस तरह उनका बाहर होना निश्चित रूप से चेन्नई की टीम के लिए बड़ा झटका है। CSK को उम्मीद होगी कि यह बल्लेबाज जल्दी ही फिट होकर वापस आएगा।
FAQs
आयुष म्हात्रे को कौन सी इंजरी हुई है?
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए किस तारीख को आयुष म्हात्रे खेलते नजर आ सकते हैं?
यह भी पढ़ें: बड़ा ट्विस्ट! Suryakumar Yadav के बाद ये खिलाड़ी संभालेगा भारत की कमान, नाम का हुआ बड़ा ऐलान