Posted inIndian Premier League (IPL)

बड़ा ट्विस्ट! Suryakumar Yadav के बाद ये खिलाड़ी संभालेगा भारत की कमान, नाम का हुआ बड़ा ऐलान

Major Twist! After Suryakumar Yadav, This Player Will Take Charge of Team India—Big Announcement Made Regarding His Name.

Suryakumar Yadav, Team India Captain: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने में कामयाब कर रही थी। सूर्या इकलौते ऐसे कप्तान बने, जिन्होंने घर पर टूर्नामेंट जीता। इसके अलावा उन्होंने ट्रॉफी को डिफेंड भी किया।

लेकिन इसके बावजूद खबर है कि बीसीसीआई उन्हें कप्तान पद से हटाने जा रही है और अब एक अन्य खिलाड़ी कप्तान बनेगा। तो आइए जान लेते हैं कौन है वो खिलाड़ी, जो कप्तान बनने वाला है।

Suryakumar Yadav की होने वाली है छुट्टी

Suryakumar Yadav, Team India Captain
Suryakumar Yadav, Team India Captain

टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी खबर के अनुसार सूर्यकुमार यादव के लगातार खराब प्रदर्शन के चलते मैनेजमेंट बिल्कुल भी खुश नहीं है और वह सूर्या से मूव ऑन करने की प्लानिंग बना रही है। उनके रास्ते में एक बहुत बड़ा रोड़ा सूर्या की उम्र भी है वो इस समय 35 साल के हैं और बहुत जल्द 36 के हो जाएंगे।

अगले टी20 वर्ल्ड कप तक उनकी उम्र 38 साल हो जाएगी और 38 की उम्र में वो खेल पाएंगे या नहीं यह काफी बड़ा सवाल है। इस वजह से बीसीसीआई उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को कप्तान के तौर पर मौका दे सकती है। वो खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि श्रेयस अय्यर हो सकते हैं।

श्रेयस अय्यर पर दाव लगाएगी बीसीसीआई

टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी खबर के अनुसार अगर बीसीसीआई सूर्यकुमार यादव से मूव ऑन करती है तो इंडियन टी20 टीम का अगला कप्तान श्रेयस अय्यर को बनाया जा सकता है। क्योंकि अय्यर लगातार बल्ले से कोहराम मचाने के साथ ही साथ कप्तानी से भी इतिहास रच रहे हैं।

2024 आईपीएल सीजन में उन्होंने अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया था। इसके बाद 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल लेकर गए और इस समय भी पंजाब किंग्स को लगातार मैचों में जीत दिला रहे हैं। उनके लीडरशिप में जिस तरह का टीम प्रदर्शन कर रही है, ऐसा लग रहा है यह टीम शायद इस बार अपनी पहली ट्रॉफी जीत सकती है।

यह भी पढ़ें: Team India के मुख्य चयनकर्ता का हुआ ऐलान, मुस्लिम धर्म की लड़की से शादी करने वाले दिग्गज को मिली कमान

कुछ ऐसा रहा है दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन

दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल और इंडिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। सूर्यकुमार यादव ने अब तक इंडियन क्रिकेट टीम के लिए 113 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 3272 रन बनाए हैं। वहीं दूसरी ओर श्रेयस अय्यर ने 51 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 1104 रन बनाए हैं। अय्यर के बल्ले से आईपीएल में 3934 रन जबकि सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 4417 रन आए हैं।

मालूम हो कि भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 में सूर्या ने 52 बार लीड किया है। इस दौरान टीम 40 बार जीती है और सिर्फ आठ बार उसे हार का सामना करना पड़ा है। दो मैच टाई और दो बेनतीजा रहे हैं।

अय्यर को भारतीय टी20 टीम को अब तक लीड करने का मौका नहीं मिला है। लेकिन आईपीएल में वह कमाल करके दिखा चुके हैं। उन्होंने 92 मैचों में 52 बार टीम को जीत दिलाई है और 35 बार उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस बार दो मैच टाई जबकि तीन बेनतीजा रहे हैं।

FAQs

सूर्यकुमार यादव ने अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने रन बनाए हैं?
3272 रन
श्रेयस अय्यर ने अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने रन बनाए हैं?
1104 रन

यह भी पढ़ें: हालत नाजुक! IPL के बीच पसरा मातम, अस्पताल में जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहा ये दिग्गज क्रिकेटर

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!