Posted inक्रिकेट (Cricket)

क्रिकेट-राजनीति जगत में हलचल! Harbhajan Singh ने AAP छोड़ी, अब इस पार्टी में हुए शामिल

क्रिकेट-राजनीति जगत में हलचल! Harbhajan Singh ने AAP छोड़ी, अब इस पार्टी में हुए शामिल

Harbhajan Singh New Political Party: इस समय भारत में आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच राजनीति में भी काफी हलचल हो रही है। कई राज्यों में चुनाव होने हैं और कुछ में वोटिंग हो भी चुकी है। वेस्ट बंगाल में अभी जोरशोर से प्रचार जारी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पूरा जोर लगातार भारतीय जनता पार्टी की फिजा बनाने में लगे हुए हैं।

इस बीच आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है और राज्यसभा संसदीय दल के 7 सदस्यों ने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। इसकी आधिकारिक घोषणा राघव चड्ढा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की, जिसमें उनके साथ दो अन्य सांसद संदीप मित्तल और अशोक पाठक भी मौजूद थे। आप के राज्यसभा संसदीय दल में 10 मेंबर थे, जिसमें पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) का नाम भी शामिल था। लेकिन अब वो भी इस पार्टी से अलग हो गए हैं।

आम आदमी पार्टी से हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) हुए अलग

क्रिकेट-राजनीति जगत में हलचल! Harbhajan Singh ने AAP छोड़ी, अब इस पार्टी में हुए शामिल

दरअसल, पिछले कुछ समय से आम आदमी पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। कुछ समय पहले ही पार्टी ने राज्य सभा में डिप्टी लीडर के पद से राघव चड्डा को हटाने का ऐलान किया था, साथ ही यह भी अनुरोध किया था कि पार्टी के निर्धारित समय में से राघव को बोलने के लिए टाइम ना दिया जाए। इसके बाद से ही हलचल रही थी, वहीं शुक्रवार (24 अप्रैल) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्डा ने दो तिहाई सदस्यों के आप छोड़ने की जानकारी दी। इसमें पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) का नाम भी कन्फर्म हो गया।

साथी सांसदों संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, राघव चड्ढा ने उन सात सांसदों का नाम बताया, जिन्होंने आप का साथ छोड़ा है। इस समूह में पार्टी के पंजाब और दिल्ली विंग के कई हाई-प्रोफाइल चेहरे शामिल हैं:

1. राघव चड्ढा: राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रमुख चेहरा।

2. स्वाति मालीवाल: दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की पूर्व प्रमुख।

3. हरभजन सिंह: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पंजाब से प्रतिनिधि।

4. संदीप पाठक: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन)।

5. अशोक मित्तल: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति।

6. विक्रमजीत सिंह साहनी: जाने-माने उद्यमी और समाजसेवी।

7. राजिंदर गुप्ता: प्रमुख व्यवसायी और पंजाब से प्रतिनिधि।

2022 में हरभजन सिंह ने आप को किया था ज्वाइन

हरभजन सिंह ने 2021 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया था और फिर अगले साल उन्होंने पॉलिटिक्स ज्वाइन की। मार्च 2022 में, हरभजन को आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब राज्य से राज्यसभा के लिए पांच उम्मीदवारों में से एक के रूप में नामित किया गया था। वे निर्विरोध विजयी हुए और राज्यसभा के सांसद के रूप में आधिकारिक रूप से निर्वाचित हुए।

18 जुलाई 2022 को, हरभजन ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन पंजाब से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। हालांकि, राज्य सभा के सदस्य के रूप में भज्जी कुछ ही मौकों पर सत्र के दौरान उपस्थित रहे। बाकी समय वह क्रिकेट से जुड़ी गतिविधियों में शामिल रहे।

हरभजन सिंह अब इस पार्टी का बने हिस्सा

आम आदमी पार्टी के साथ लगभग चार साल पूरे करने के बाद, अब हरभजन सिंह भारतीय जनता पार्टी के साथ नजर आएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राघव चड्डा ने साफ़ कर दिया कि आप के राज्यसभा संसदीय दल का बीजेपी में विलय हो गया है। साफ़ शब्दों में कहें तो जिन 7 सांसदों ने आप छोड़ी है, वे सभी बीजेपी में शमी होंगे। इसी वजह से हरभजन भी अब इन सभी के साथ बीजेपी का हिस्सा होंगे।

FAQs

हरभजन सिंह आप को छोड़ने के बाद किस पार्टी में शामिल हो रहे हैं?
भारतीय जनता पार्टी
आम आदमी पार्टी में हरभजन सिंह कब शामिल हुए थे?
2022

यह भी पढ़ें: RR vs SRH LIVE: मोबाइल से टीवी तक पूरी डिटेल, यहां देखें वैभव vs अभिषेक का महामुकाबला

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!